फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner Karan: बिग बॉस की जीत के बाद करण ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, बोले- कल मेरे बहुत...

Mon, 20 Jan 2025 02:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 जितने के बाद करणवीर मेहरा को सबसे पहले अपने दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की याद आई। जानिए बिग बॉस 18 विजेता ने अपने दोस्त के बारे में क्या कहा...
 
विज्ञापन
करण ने किया सुशांत को याद - फोटो : इंस्टाग्राम@karanveermehra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 को 19 जनवरी, 2025 को अपना विजेता मिल गया। इस शो के विजेता करणवीर मेहरा बने और विवियन डिसेना पहले रनरअप रहे। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 18 तीन महीने तक ऑन एयर रहा। रिएलिटी शो जितने के बाद करण ने अपने सबसे पुराने और अजीज दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को याद किया।
विज्ञापन

 

करण ने सुशांत को किया याद
तमाम मुश्किलों से पार पाते हुए करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विजेता बने और पुरस्कार राशि के रूप में 50 लाख रुपये जीते। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण ने अपने दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। करण ने कहा, "यह बहुत खास है। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मुझे यह तोहफा दिया और मैं उन्हें यह तोहफा दे सका।" सुशांत को याद करते करण ने आगे कहा, "कल मेरे बहुत अच्छे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। इसलिए, मैं इसके लिए भी बहुत खुश हूं। कहीं न कहीं वह मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।" 21 जनवरी को सुशांत की जयंती है।

सुशांत ने की थी करण की मदद
बिग बॉस 18 में करण ने खुलासा किया था कि जब उनका करियर कुछ खास नहीं चल पा रहा था। तब सुशांत ने उनकी मदद की थी। करण ने कहा, "वह एक इंजीनियरिंग छात्र था, इसलिए वह हमेशा अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखता था। उसने अपने जीवन के कई प्लान बनाए थे, जिसके बारे में वह अक्सर कल्पना करता था कि वह अगले पांच सालों में कहां रहना चाहता है।

यह भी पढ़ें:
Govinda Son: रवीना की बेटी राशा थडानी के बाद गोविंदा के बेटे करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, साथ नजर आएंगे बाबिल खान
 
विज्ञापन

करण ने सुशांत की खास डायरी के बारे में भी बताया
2020 में सुशांत के निधन से पहले किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता नहीं थी। अपने दोस्त की अचानक मृत्यु के बारे में बात करते हुए, करण ने कहा, "जब ऐसा हुआ तो यह एक बड़ा सदमा था। वह बहुत सुलझा हुआ आदमी था। उसके पास एक डायरी थी, जिसमें उसने 10-12 निर्देशकों के नाम लिखे हुए थे, जिनके साथ वह काम करना चाहता था। 2010-2011 तक, वह पहले ही उनमें से 8-9 के साथ काम कर चुका था।"

यह भी पढ़ें:
Kannappa-Akshay: हाथ में त्रिशूल-माथे पर भस्म-नीलकंठ महादेव के रुद्र अवतार में अक्षय, कन्नप्पा का नया पोस्टर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें