फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: रजत दलाल, चुम दरांग और कशिश कपूर की मां ने दी बिग बॉस के घर में दस्तक, अविनाश को मिली जोरदार फटकार

Fri, 03 Jan 2025 02:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के घर में घरवालों से मिलने उनके रिश्तेदार आ रहे हैं, वे घर में अपनी बातें कंटेस्टेंट से कह रही हैं। शो को प्रोमो में अब कशिश कपूर की मां, रजत दलाल और चुम दरांग की मां भी शो में आईं हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 शो के नए प्रोमो में श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग, रजत दलाल और कशिश कपूर की मां ने घर में दस्तक दी है। श्रुतिका अर्जुन घर में अपने पति और बेटे से मिलकर भावुक हो गईं। वहीं, रजत अपनी मां को देख इमोशनल हो गए। कशिश की मां अविनाश को फटकार लगाती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

बेटे को देख भावुक हुईं श्रुतिका
श्रुतिका अपने बेटों को देखकर भावुक हो गईं। वे अपने बेटे के साथ गार्डन में प्यार भरा समय बिता रही थीं। इसे देख सारे घरवाले भी भावुक हो गए।
 
 

रजत ने कही अपनी मां से बातें
इससे पहले रजत से मिलने उनकी मां घर पर आईं। वे अपनी मां से बोले कब तक इंसान अपने आप को साबित करता रहेगा। आरोप पर आरोप सहन करता रहेगा। उन्होंने कहा, नाम खराब होता है नहीं झेला जाता। उन्होंने कहा आते थे गाड़ी में बैठा के ले जाते थे। इसके बाद रोने लगे।
 

 

करणवीर मेहरा ने की चुम की मां से मुलाकात
चुम से मिलने उनकी मां भी घर पहुंचीं। चुम अपनी मां से मिलकर काफी खुश हुईं। इस दौरान बिग बॉस करण वीर मेहरा के मजे लेते नजर आए। बिग बॉस ने इसके बाद करणवीर मेहरा को रिलीज किया। करणवीर मेहरा ने चुम की मां से मुलाकात की। करण ने चुम की मां से कहा आप बहुत सुंदर हो। अब पता चला इतनी सुंदर कैसे है ये। इसके बाद बिग बॉस करण से कुछ बातें करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

कशिश की मां ने लगाई अविनाश को फटकार
कशिश कपूर की मां संगीता कुमारी भी इस शो में पहुंची। उन्होंने अविनाश से कहा कि आप चाहते तो बात वहीं खत्म हो सकती थी। आदमी को इतना कोई नहीं देखता है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें