फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Promo: दिग्विजय राठी के एविक्शन से हैरान सलमान खान, शिल्पा-चुम और करण की लगाई जोरदार क्लास

Sat, 21 Dec 2024 01:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' के लेटेस्ट 'वीकएंड का वार' एपिसोड में दिग्विजय राठी, सलमान खान के साथ मंच पर नजर आएंगे। वहीं, होस्ट चुम दारंग, शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा की क्लास लगाएंगे। 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 के मंच पर सलमान खान और दिग्विजय राठी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' का लेटेस्ट 'वीकएंड का वार' हाई वोल्टेज ड्रामे से भरपूर होने जा रहा है। हालिया एपिसोड में दिग्विजय राठी को घर के सदस्यों की वोटिंग के आधार पर शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रहा है। इसमें होस्ट सलमान खान, एविक्टेड प्रतियोगी दिग्विजय राठी के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। 

दिग्विजय राठी हुए भावुक 

दिग्विजय राठी, करण वीर मेहरा के ग्रुप के करीबी थे। चुम दारंग, शिल्पा शिरोडकर और श्रुतिका अर्जुन के साथ उनका काफी अच्छा बॉन्ड था। फिर भी, उन्हें निचले छह में स्थान दिया गया और इससे सलमान खान को आश्चर्य हुआ। सलमान और दिग्विजय मंच साझा करते हैं और अचानक बाहर निकलने पर दिग्विजय भावुक नजर आते हैं। 

विज्ञापन


Arjun Kapoor: 'मैं जब सबकुछ सह रहा था, तब पापा दो बड़ी फिल्मों में व्यस्त थे', माता-पिता के अलगाव पर बोले अर्जुन


सलमान ने पूछे तीखे सवाल 

प्रोमो में सलमान घर के सदस्यों से बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें करण वीर, शिल्पा, चुम और श्रुतिका से दिग्विजय के प्रति उनकी वफादारी को लेकर सवाल पूछते देखा जा रहा है। सलमान सवाल करते हैं कि दिग्विजय के साथ उनके रिश्ते के बावजूद उन्हें अंतिम छह में क्यों रखा गया। वह श्रुतिका से आगे पूछते हैं, 'दिग्विजय को बचाने के लिए आपने कुछ क्यों नहीं किया?'

विज्ञापन
विज्ञापन


Amitabh Bachchan: मां तेजी बच्चन की 17वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ, साझा की अनदेखी तस्वीर

घर से कटेगा एक और सदस्य का पत्ता

फिर सलमान घर के सदस्यों से दिग्विजय के एविक्शन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम बताने के लिए कहते हैं, और उनमें से अधिकांश श्रुतिका का नाम लेते हैं। सलमान ने दिग्विजय को अपनी भड़ास निकालने का मौका भी दिया और उनसे उन लोगों के नाम बताने को कहा जो उनके निष्कासन के लिए जिम्मेदार हैं। दिग्विजय के एविक्शन के बावजूद, दर्शकों के वोटों के आधार पर एक और एविक्शन होगा। जहां तक वोटिंग रुझान का सवाल है, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा में से कोई एक घर से बेघर हो सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें