फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'बाप से लेकर साइको मां तक...,' बिग बॉस 18 में दिग्विजय और सारा ने की सारी हदें पार

Wed, 04 Dec 2024 08:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' का हालिया एपिसोड हाईवोल्टेज ड्रामों से भरपूर रहा। इस दौरान दिग्विजय राठी और सारा ने नोकझोंक के दौरान सारी हदें पार कर दीं और एक-दूसरे के परिवार को घसीट लिया। 
 
विज्ञापन
सारा-दिग्विजय राठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' अपने हाईवोल्टेज ड्रामे की वजह से सुर्खियों में है। घर में आए दिन समीकरण बदल रहे हैं और यह दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज दे रहा है। बीते दिन शो में नए टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ। साथ ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद सभी नॉमिनेटेड सदस्य कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए। इस दौरान सारा और दिग्विजय राठी के बीच गंदी झड़प हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के परिवारवालों तक को घसीट लिया। 

विज्ञापन

चिकन को लेकर हुई बहसबाजी 

दरअसल, दिग्विजय और सारा के बीच यह तीखी नोकझोंक चिकन की चोरी पर होती है। सारा और एडिन चिकन चुराकर बना लेती हैं, जिससे राठी नाराज हो जाते हैं। इसके बाद दिग्विजय, सारा से सवाल करने पहुंचते हैं और देखते ही देखते दोनों की बातचीत एक गंदी झड़प में तब्दील हो जाती है।

सारा-दिग्विजय के बीच हुई तीखी नोकझोंक

दिग्विजय ने सारा से पूछा कि आपने चिकन किससे पूछकर लिया और बनाया इस पर सारा कहती हैं, 'किसी के बाप से थोड़ी पूछूंगी।' यह सुनकर दिग्विजय दंग रह जाते हैं और आगे कहते हैं, 'किसी का बाप नहीं है यहां पर शायद तुम्हारा हो।' फिर क्या था यह सुनकर सारा का गुस्सा भी चरम पर पहुंच जाता है और वह बोलती हैं, 'मेरा बाप मर गया है, तेरा बाप मरा है?'

बाप से बच्चों तक पहुंची बात 

सारा की बात सुनकर दिग्विजय को थोड़ा झटका लगता है लेकिन वह जवाब में बोलते हैं, 'मेरे पापा जिंदा हैं और मुझे देख रहे होंगे।' ये सुनने के बाद सारा करण की ओर इशारा करती हुई कहती हैं कि ये है तेरा बाप। इसके बाद दिग्विजय भी सारा के बच्चों को बीच में लाते हैं और कहते हैं कि तुम्हारे बच्चों को तो शर्म आती होगी वो कहीं जाते होंगे तो लोग कहते होंगे कि कैसी है तेरी मां, पूरी साइको।' इस तरह दोनों के बीच गर्मागर्मी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। रजत दलाल मामले को शांत कराने की कोशिश करते हैं लेकिन कोई उनकी नहीं सुनता।
विज्ञापन

रजत दलाल बने नए टाइम गॉड 

दिन भर का तनाव यहीं खत्म नहीं हुआ। बिग बॉस ने बहुप्रतीक्षित टाइम गॉड टास्क की घोषणा की, जिसमें ईशा संचालक थीं। टास्क शुरू होता है और आखिरी में टाइम गॉड के लिए दो दावेदार रजत दलाल और दिग्विजय राठी बच जाते हैं और आखिरकार रजत इस टास्क को जीतकर नए टाइम गॉड बन जाते हैं। 

Pushpa 2: सेंसर बोर्ड से पास हुआ  'पुष्पा 2: द रूल' का हिंदी संस्करण, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें