अविनाश मिश्रा, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
करणवीर और बग्घा के बीच हुई बहस
करणवीर मेहरा और तजिंदर बग्घा के बीच शुक्रवार के वार में रवि किशन के सामने तीखी बहस हो गई। इस शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें रवि किशन तजिंदर बग्घा पर इल्जाम लगाते नजर आ रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि तजिंदर बग्घा आप जबरदस्ती इस ग्रुप का हिस्सा बनना चाह रहे हैं।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने लिंकडिन पर बनाया प्रोफाइल, खुद को बताया- 'अभिनेता, निवेशक, असिस्टेंट डायरेक्टर'
तजिंदर बग्घा- करणवीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
करणवीर ने कह दी ऐसी बात
करणवीर ने कहा कि बग्घा जी कोने कोने की बात करते हैं। खुद भी यही करके आए थे कि उन्हें आठ वोट मिलेंगे। ये चाय पिलाकर वोट लेने वाला काम बाहर होगा, यहां नहीं। यहां पर काम करना पड़ेगा, झूठे बर्तन भी धोना पड़ेगा और बाथरूम भी साफ करना पड़ेगा। इस पर तजिंदर बग्घा कहते हैं टाइम गॉज के असली मालिक तो यही हैं, यही असली डायरेक्शन दे रहे हैं। यही बताते हैं क्या होगा क्या नहीं। इस पर करणवीर कहते हैं कि तुम मत बताओ क्या करना है..क्या नहीं करना है..समझ गए।
AR Rahman: तलाक के बाद एआर रहमान ने साझा की पहली पोस्ट, जाहिर की इस बात की खुशी