काम्या पंजाबी ने मारा ताना
काम्या पंजाबी, ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी विवियन डिसेना को पहले से जानती हैं। वह कलर्स के ही एक सीरियल में मां-बेटे का रोल कर चुके हैं। काम्या और विवियन की ट्यूनिंग काफी अच्छी है। दोस्त होने के बावजूद काम्या पंजाबी ने ‘बिग बॉस’ के स्टेज पर आकर विवियन को ताना मारा। काम्या का कहना है कि इतने साल से शो में विवियन नहीं आना चाहता था तो इस बार भी नहीं आना चाहिए। वह आगे कहती हैं कि विवियन का गेम बिल्कुल भी अच्छा नहीं दिख रहा है। वह विवियन से काफी निराश हैं।
सलमान खान ने भी लताड़ दिया
काम्या पंजाबी के बाद ‘बिग बॉस 18’ के होस्ट सलमान खान ने भी विवियन को काफी कुछ सुनाया। सलमान का कहना है कि शो में असल विवियन डिसेना नजर नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह कोई कैरेक्टर निभा रहे हैं। आखिर में सलमान खान ने विवियन को कहा- ‘गेम इज ओवर ब्रो।’
करण वीर मेहरा रियल प्लेयर
विवियन डिसेना को सलमान खान और अपनी दोस्त काम्या पंजाबी से काफी कुछ सुनने को मिला है। वहीं अगर इस समय ‘बिग बॉस 18’ में सबसे मजबूत प्लेयर की बात करें तो वह करण वीर मेहरा हैं। वह इस समय सबसे अच्छा गेम बिग बॉस के घर में खेल रहे हैं। करण के मुकाबले विवियन डिसेना कहीं ना कहीं गेम में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।