फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eisha Singh: डेटिंग की अफवाहों के बीच फिर साथ दिखे ‘बिग बॉस 18’ फेम ईशा सिंह और अविनाश, वीडियो वायरल

Sun, 27 Jul 2025 12:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस 18’ से बाहर आने के बाद भी टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को अकसर साथ देखा जाता है। डेटिंग की अफवाहों के बीच एक वायरल वीडियो में दोनों साथ दिखे। यूजर्स ने भी इस कपल के वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मुलाकात ‘बिग बॉस 18’ में हुई। शो में इनके बीच अलग तरह की केमिस्ट्री देखी गई। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। यही कारण है कि इनकी डेटिंग की काफी चर्चा है। हाल ही में दोनों को फिर से साथ देखा गया। एक वायरल वीडियो में अविनाश ने ईशा के लिए कुछ ऐसा किया, जिससे लगा कि दोनों की नजदीकियां काफी गहरी हो चुकी हैं। 

ट्रैफिक में ईशा के लिए अलर्ट दिखे अविनाश

विज्ञापन

वायरल वीडियो में अविनाश और ईशा साथ में रोड क्रॉस कर रहे हैं। अविनाश ट्रैफिक में ईशा के लिए अलर्ट नजर आए। ईशा के आगे आकर वह ट्रैफिक क्रॉस करते दिखे। अविनाश से वायरल वीडियो में मास्क पहना हुआ था। बाद में वह अपना मास्क उतार देते हैं। वीडियो में ईशा भी मुस्कराती नजर आईं। यूजर्स ने भी अविनाश और ईशा सिंह को साथ देखकर रिएक्शन दिए। कुछ फैंस ने अविनाश और ईशा का नाम जोड़कर ‘अविशा’ लिखा। हार्ट इमोजी भी इस कपल के लिए बनाए। एक यूजर ने लिखा, ‘ये साथ में क्यूट लगते हैं।’ 


साथ में म्यूजिक वीडियो किया
अविनाश और ईशा सिंह साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं, इसे भी दर्शकों ने पसंद किया है। साथ ही कुछ दिन पहले इनकी सगाई की अफवाह भी उड़ी थी। इस पर ईशा ने कहा था, ‘सगाई हो गई और हमें पता भी नहीं चला और हम उसमें बुलाए भी नहीं गए थे। यह खबर अफवाह है। इन पर बस हंसा जा सकता है।’  

वेकेशन पर भी देखे गए अविनाश और ईशा 

विज्ञापन

अब तक ईशा सिंह और अविनाश ने अपना रिश्ता पब्लिकली कबूल नहीं किया है। लेकिन दोनों को विदेश में वेकेशन पर भी साथ देखा गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन बातों के बाजवूद भी दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें