फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivian Dsena: बिग बॉस 18 के बाद, अभिनेता विवियन डिसेना नजर आएंगे किस पॉपुलर शो में?

Wed, 18 Dec 2024 02:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों टीवी एक्टर विवियन डिसेना बिग बॉस 18 में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। वह इस शो में सबसे मजबूत प्रतियोगी माने जा रहे हैं। खबर है कि बिग बॉस 18 के बाद विवियन एक अलग जॉनर का शो करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवियन डिसेना टीवी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है। वह बतौर रोमांटिक हीरो सीरियल्स में नजर आए हैं। इन दिनों विवियन सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए टीवी रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ रहे हैं। विवियन के फैंस को इस शो में उनका एंग्री यंग मैन वाला अंदाज काफी भा रहा है। वह बिग बॉस 18 जीतने के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विवियन बिग बॉस के घर से निकलने के बाद बिल्कुल अलग तरह का शो करने वाले हैं।

विज्ञापन

विवियन करेंगे अलग जॉनर का शो 
विवियन ने अब तक कॉमेडी नहीं की है, साथ ही दर्शकों ने उन्हें कुकिंग करते हुए भी टीवी पर नहीं देखा है। लेकिन बिग बॉस के बाद विवियन को दर्शक ऐसा करते हुए देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि विवियन, ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ का हिस्सा बन सकते हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रही हैं कि विवियन इस शो में नजर आएंगे।

 

विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

टैलेंट दिखाने का मिलता है मौका
‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ एक अलग तरह का शो है। इसे कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष होस्ट करते हैं। इस शो में सेलिब्रिटीज आते हैं और अपना कुकिंग टैलेंट दिखाते हैं। साथ ही शो में खूब कॉमेडी भी होती है।

विज्ञापन

कई टीवी एक्टर्स भी होंगे शामिल 
जिस तरह ‘बिग बॉस 18’ में कई टीवी के एक्टर्स नजर आ रहे हैं। वैसे ही ‘लाफ्टर शेफ 2’ में भी विवियन के अलावा कुछ नामी टीवी एक्टर भी नजर आएंगे। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी लाफ्टर शेफ सीजन 2 में नजर आएंगे, वह इसके फर्स्ट सीजन में भी दिखे थे। इनके अलावा कुछ और टीवी कलाकार भी ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ में हिस्सा लेंगे। इन्हीं एक्टर्स के साथ दर्शक विवियन को भी लाफ्टर शेफ में कुकिंग, कॉमेडी करते हुए देख पाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें