बिग बॉस ने दिया टास्क
बिग बॉस 18 में प्रतियोगियों को टास्क मिला है कि जो सबसे ज्यादा हाउस करेंसी जमा कर लेगा, वह टाइम गॉड बन जाएगा। ऐसे में करण वीर मेहरा और रजत दलाल, अपने अपने करीबी लोगों के साथ हाउस करेंसी जमा करने की कोशिश करने लगे। आज रात के एपिसोड में ही दर्शकों को पता चलेगा कि कौन सबसे ज्यादा करेंसी जमा कर पाएगा और बन जाएगा टाइम गॉड।
अविनाश-करण की बातचीत
इस टास्क के अलावा जब प्रतियोगी अविनाश और करण वीर मेहरा अकेले बैठे थे तो दोनों काफी सीरियस बातचीत की। करण ने अविनाश से पूछ लिया कि तुम जीतने के लिए क्यों नहीं खेल रहे हो? इस पर अविनाश का जवाब था कि वह जीतने के लिए ही खेल रहा है। यही वजह है कि उसने अपने ही दोस्त विवियन को इस बार नॉमिनेट कर दिया। लेकिन करण, अविनाश की बात से सहमत नहीं हुआ।
करण वीर मेहरा-अविनाश मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या करण अविनाश को भड़का रहा है
करण और अविनाश की जो बातचीत हुई, उससे दर्शकों को ऐसा लग सकता है कि करण स्मार्ट गेम खेल रहा है। वह अविनाश को विवियन से पूरी तरह से दूर करना चाहता है। दरअसल, करण वीर मेहरा और विवियन डिसेना को ‘बिग बॉस 18’ में सबसे मजबूत प्रतियोगी माना जाता है, ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों में से कोई भी विनर बन सकता है।
Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस पर फूटा अविनाश मिश्रा का गुस्सा, लगाया गंभीर आरोप