फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: ‘बिग बॉस 18’ को लेकर मुनव्वर फारूकी की राय, पसंदीदा शख्स का नाम सुन हो जाएंगे हैरान

Wed, 04 Dec 2024 05:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस 18’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ‘बिग बॉस’ शो के पुराने सीजन के विजेता भी अपनी राय इस बार के प्रतियोगियों के बारे में रखते रहते हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी ने बताया कि कौन उन्हें सबसे ज्यादा ‘बिग बॉस 18’ में पसंद है।
विज्ञापन
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के होस्टिंग के अंदाज और ‘बिग बॉस’ के अलग कॉन्सेप्ट के कारण इस बार का शो यानी ‘बिग बॉस 18’ भी खबरों में बना हुआ है। इस रियालिटी शो के पुराने विजेता, प्रतियोगी भी अपनी राय नए सीजन और प्रतियोगियों पर देते रहते हैं। काम्या पंजाबी इस मामले में सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में ‘बिग बॅास 17’ के विनर रहे स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने ‘बिग बॉस 18’ पर अपनी राय रखी है। किसे मानते हैं, वह अपना पसंदीदा इस बार के शो में, जानिए? 

विज्ञापन

मुनव्वर ने लिया खास शख्स का नाम 
हाल ही में मुनव्वर फारूकी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक क्वेशन-आंसर सजेशन किया। जिसमें फैंस मुनव्वर से कोई भी सवाल कर सकते थे। ऐसे में एक फैन ने पूछ लिया कि उन्हें ‘बिग बॉस 18’ में सबसे ज्यादा कौन सा प्रतियोगी या शख्स पसंद है। इस सवाल के जवाब में मुनव्वर फारूकी कहते हैं, ‘मेरे पसंदीदा तो सलमान खान भाई हैं। जहां तक प्रतियोगी की बात है तो मुझे कास्टिंग टीम सबसे कम पसंद है। इस तरह से मुनव्वर ने यह जता दिया कि उन्हें ‘बिग बॉस 18’ में कोई भी प्रतियोगी पसंद नहीं है। मुनव्वर को कास्टिंग टीम से शिकायत है कि उन्होंने कैसे प्रतियोगियों को शो में शामिल किया है।

 

करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra

दर्शकों की पसंद विवियन-करण 
मुनव्वर को चाहे ‘बिग बॉस-18’ में कोई भी प्रतियोगी पसंद ना हो लेकिन दर्शकों को विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा काफी अच्छे लग रहे हैं। इनके अलावा शिल्पा शिडोरकर भी दर्शक को अच्छी लग रही हैं। अभी तक यह तीनों ही शो में काफी मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं।

 

विज्ञापन

अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो में अनुराग कश्यप आएंगे नजर 
आज रात के ‘बिग बॉस 18’ के एपिसोड में अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे। वह शो में शिल्पा शिडोरकर और विवियन डिसेना से कई बातों पर चर्चा करेंगे। अनुराग कश्यप के अलावा ‘बिग बॉस 18’ में कई नामी टीवी पत्रकार भी आएंगे, जो प्रतियोगियों से बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें