फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 17: अंकिता-विक्की को मिली खास सुविधाओं से मचा बवाल, सलमान के शो में छिड़ी जंग

Sun, 19 Nov 2023 11:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के शो में कई झगड़े देखने को मिले। यहां तक कि शो में हाल ही में अंकिता ने प्रेग्नेंसी टेस्ट की बात तक कही लेकिन अब विक्की और अंकिता का कॉन्ट्रैक्ट उनके गले ही हड्डी बना हुआ है। कॉन्ट्रैक्ट में इन दोनों सितारों को कुछ स्पेशल फेसिलिटी मिली हुई है जिसका खुलासा हाल ही में शो में हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
शो की शुरुआत में ही बिग बॉस में एलान कर दिया था कि उन पर अक्सर पक्षपात का आरोप लगता है, तो इस बार वह खुलकर पक्षपात करेंगे। लेटेस्ट प्रोमो को देखकर लगता है कि बिग बॉस ने अपनी कही बात को सच भी किया है।अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शो के दो मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। जारी किए गए प्रोमो में घरवालों को दोनों पर भड़कते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, इस बात का खुलासा होता है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट में स्पेशल सुविधा देने की बात कही थी। जब घरवालों को इसका पता चलता है, तो वह भड़क जाते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि उन्होंने विक्की और अंकिता को पहले ही चेताया था, लेकिन वह नहीं माने और फैसला घरवालों को लेना है।

4 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रोमो में देखा जा सकता है कि विक्की शीशे के सामने खड़े होकर अपने बाल कट करते हैं। युट्यूबर सनी आर्या उनके लुक में बदलाव नोटिस करते हुए पूछते हैं कि क्या उन्होंने बाल कटवाया है। इसके बाद सनी, बिग बॉस से कहते हैं कि उन्हें भी बाल कटवाने हैं। सनी के बाद मनारा को जब इस बात का पता चलता है, तो वह भी हेयर कटिंग और हेयर कलरिंग की डिमांड रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और कहते हैं कि अपने कॉन्ट्रैक्ट में कुछ मांगें रखी थीं, जिसके लिए कहा गया था कि अगर वह सही है या शो में किसी तरह की अड़चन पैदा नहीं करेगा, तो उसे कंसीडर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने का नहीं हुआ फायदा', काम नहीं मिलने पर छलका महिमा का दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें