फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से बेघर होने के कुछ घंटों बाद ही हुई टीना दत्ता की वापसी, जमकर लगाई शालीन की क्लास

Sun, 11 Dec 2022 11:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें टीना दत्ता की दोबारा से घर में एंट्री दिखाई गई है। वहीं, एक्ट्रेस घर में आते ही शालीन भनोट पर भड़कती नजर आईं, जिसे देख अभिनेता हैरान रह गए। 
विज्ञापन
टीना दत्ता, शालीन भनोट - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 16' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शनिवार का वार में सलमान खान ने शालीन भनोट पर सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता की किस्मत का फैसला छोड़ दिया था। उन्होंने शालीन को एक पावर दी थी कि वह शो की प्राइज मनी से 25 लाख रुपये कम कराकर उन्हें बेघर होने से बचा सकते हैं। ऐसे में शालीन ने बजर नहीं दबाया और सुंबुल के साथ ही टीना का सफर भी शो से खत्म हो गया। लेकिन इसके बाद बाद बिग बॉस ने पूरा गेम पलट दिया।

विज्ञापन

दरअसल, टीना के एलिमिनेट होने के बाद शालीन फूट-फूटकर रोने लगे थे। जब टीना के घर से गईं, तो वह एकदम हताश से थे। लेकिन फिर कुछ ही घंटों में बिग बॉस ने बाजी पलट दी। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें टीना शो में दोबारा वापसी करती हैं। ऐसे में उन्हें देखकर शालीन शॉक्ड हो जाते हैं और वह उनकी जमकर क्लास लगाती हैं।

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने लगाई बंटी सजदेह के साथ अपने रिश्ते पर मुहर? पार्टी की तस्वीरें वायरल

प्रोमो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि शालीन श्रीजिता से कह रहे हैं कि टीना उन्हें कुछ खास पसंद नहीं थी और वह शो के बाहर उनसे बात भी नहीं करेंगे। इतने में ही बिग बॉस ने फिर से शालीन को मौका दिया कि वह 25 लाख की प्राइज मनी को घटाकर टीना की घर में दोबारा वापसी करा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने 25 लाख देकर टीना की वापसी की बात मान ली।

Box Office Report: बेहद सुस्त चाल से चल रही काजोल की 'सलाम वेंकी', अजय की 'दृश्यम 2' 200 करोड़ के पार

विज्ञापन

शो में वापसी करते ही टीना ने शालीन की बैंड बजानी शुरू कर दी और वह उनपर जमकर बरसीं। टीना शालीन से कहती हैं, 'अब मैं वापस आ गई हूं, मेरे जाने के बाद तुम डांस कर रहे थे। और अगर तुम एक दोस्त के नहीं हो सकते तो किसी के नहीं हो सकते।' अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि शालीन और टीना के बीच आगे क्या होगा है।

Sevak The Confessions: पाकिस्तानी वेब सीरीज को लेकर बवाल, हिंदुओं के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का लगा आरोप!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें