फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सुंबुल और शालीन में टीना की वजह से हुई जबरदस्त लड़ाई, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- अब दोस्ती खत्म

Tue, 08 Nov 2022 10:18 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। शालीन ने टीना के लिए सुंबुल को धोखा दिया, जिस पर एक्ट्रेस ने अपनी दोस्ती खत्म कर दी है।
विज्ञापन
सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल हो रहा है। शो में अभी तक चुप रहने वाली सुंबुल तौकीर खान का भी इन दिनों सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। पहले जहां अर्चना गौतम सुंबुल के गुस्से का शिकार हुई थीं, तो अब उनके सबसे अच्छे दोस्त शालीन पर ही एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड कहने वाले सुंबुल और शालीन की दोस्ती में टीना दत्ता की वजह से दरार आ गई है।

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में राशन को लेकर हुए टास्क में सुंबुल ने टीना दत्ता के ऊपर साजिद खान को राशन पहुंचाने का फैसला किया था और इससे शालीन, टीना और सुंबुल के बीच लड़ाई हो गई। जब टीना और सुंबुल एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे, तो शालीन ने टीना का साथ न देने के लिए सुंबुल पर चिल्लाया। शालीन का कहना था कि टीना ही सुंबुल के साथ थी जब अर्चना उनके पिता के बारे मे बातें कर रही थी। वहीं, अब मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सुंबुल और शालीन के बीच टीना को लेकर जबरदस्त बहस होती दिखाई दे रही है।

Tuesday Fitness: ये हैं आपकी पसंदीदा भोजपुरी एक्ट्रेसेस के फिटनेस फंडे, फॉलो कर आप भी हो सकते हैं फिट
 

प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि सुंबुल शालीन से कहती हैं, 'अरे आप कौन हो मुझसे आके उनके लिए लड़ने वाले, मुझपर चिल्लाने वाले, इसके बाद ना ये नॉर्मल नहीं होगा।' दोनों के बीच की बहस इतने पर ही खत्म नहीं होती। इसके बाद बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क की घोषणा करते हैं, जिसमें शालीन को टीना, सुंबुल और गौतम के बीच किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचाने का मौका मिलेगा। शालीन जिस कंटेस्टेंट को सेव करना चाहते हैं उसे गुलाब का फूल देना होगा। इस दौरान शालीन टीना को सभी गुलाब देते नजर आते हैं और एक गुलाब सुंबुल को देते हैं, जिसे वह कूड़ेदान में फेंक देती हैं।

Pathaan: जॉन के किरदार को लेकर 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का बड़ा बयान, बोले- अभिनेता ही थे पहली पसंद
विज्ञापन

इसके बाद शालीन और सुंबुल के बीच जमकर बहस होती है। सुंबुल कहती हैं कि शालीन हमेशा टीना को उनसे ऊपर रखते हैं, जबकि उन दोनों की सबसे पहले दोस्ती हुई थी। सुंबुल कहती हैं, 'जब बात टीना और सुंबुल की आती है, तो शालीन कभी सुंबुल के लिए खड़ा नहीं होता, सबसे पहली दोस्त मैं थी ना।' इस पर शालीन कहते हैं, 'मैं यहां सुंबुल और टीना के लिए नहीं आया हूं।' सुंबुल कहती हैं कि आपकी एक ही दोस्त है, वहीं रहो मुझे आपकी दोस्ती नहीं चाहिए। इसके बाद सुंबुल फूट-फूटकर रोने लगती हैं। अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि क्या दोनों के बीच फिर से सब ठीक हो पाता या फिर सुंबुल का अलग रूप देखने को मिलेगा। 

Arvind Trivedi: श्रीराम के परम भक्त थे 'रामायण' के रावण, भगवान को अपशब्द कहने पर ऐसे करते थे पश्चाताप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें