फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में खत्म हुआ विकास मनकतला का सफर, सलमान के एलान के बाद घर से निकले बाहर

Sun, 01 Jan 2023 02:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार के वार में धर्मेंद्र और कृष्णा भी बिग बॉस के मंच पर सलमान के साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने जमकर खूब मस्ती मजाक किया। कृष्णा कभी जितेंद्र तो कभी जैकी श्रॉफ बने दिखे।
विज्ञापन
विकास मानकतला - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के आखिरी दिन बिग बॉस 16 शो में भी बहुत कुछ देखने को मिला। शुक्रवार को सलमान खान ने अर्चना गौतम को अकेल में जमकर फटकार लगाई थी। वहीं, उन्होंने शालीन की भी क्लास लगाई थी। शनिवार का वार में भी एक बार फिर सलमान उसी अंदाज में नजर आए। दबंग खान ने निमृत से अब्दु को लेकर बात शुरू की। उन्होंने निमृत से सवाल किया कि अब्दु जबसे घर आया है तब से आप क्यों कह रही हैं कि आपने अपना दोस्त खो दिया है। इस पर निमृत सफाई देती नजर आईं। 

यह भी पढ़ें- Mika Singh: ट्रैफिक की वजह से बाइक पर शो में पहुंचे मीका सिंह, यूजर्स बोले- हेलमेट पहनिए, आप स्टार हैं तो...

हालांकि सलमान इससे संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने सवाल किया कि उस समय आपके दोस्त अब्दु को आपसे दूर रहने के लिए कह रहे थे और अब्दु भी कह रहा था कि वह दो-तीन हफ्तों से आपसे दूर है। अब जब वह बाकी घरवालों की तरह वह आपको ट्रीट कर रहा है तो बुरा क्यों लग रहा है। सलमान ने आगे कहा कि अब्दु की वजह से पूरे घर में आपकी चर्चा होती थी जो अब नहीं हो रही है। अब आप दिखाई नहीं दे रही हैं और न ही आपका  जिक्र हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Thunivu: दमदार एक्शन से भरपूर अजित कुमार की थुनिवु का ट्रेलर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर विजय की वारिसु से होगी टक्कर

शो में आगे धर्मेंद्र और कृष्णा भी बिग बॉस के मंच पर सलमान के साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने जमकर खूब मस्ती मजाक किया। कृष्णा कभी जितेंद्र तो कभी जैकी श्रॉफ बने नजर आए। शो में आगे सलमान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क का नाम ईयरएंड क्लियरेंस सेल था। इस टास्क में बारी-बारी  से कंटेस्टेंट्स एक दूसरे का नाम लेते दिखे। इस गेम के बाद एलिमिनेशन की बारी आई। सलमान ने बताया कि साल 2022 के आखिरी एलिमिनेशन में जिनका सफर यहीं तक था उनका नाम विकास मानकतला है। सलमान की घोषणा के बाद विकास घर से बाहर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें