बिग बॉस सीजन 16 का ग्रैंड फिनाले जल्द होने वाला है, लेकिन इससे पहले घरवालों के बीच तकरार काफी ज्यादा बढ़ गई है। टीना के बाहर जाने के बाद ताजा एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर नोक-झोंक देखने को मिली। शो की शुरुआत में अर्चना और प्रियंका शिव और स्टैन की बातें करती दिखती हैं। इस बीच स्टैन और अर्चना के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। दोनों के झगड़ के बीच शुरू प्रियंका कूद पड़ती हैं, जिसके बाद स्टैन की प्रियंका से बहस शुरू जाती है।
यह भी पढ़ें- Shamita Shetty: ब्रेकअप के बाद किसके साथ नजर आईं शमिता शेट्टी? जिसने अभिनेत्री को बांहों में पकड़कर...
इस लड़ाई के बीच शिव अर्चना से कहते दिखते हैं कि उकसाने वाला गेम खेलते रहो। घर में इस बहस के बाद बिग बॉस शिव और प्रियंका को कंफेशन रूम में बुलाते हैं। बिग बॉस दोनों को बताते हैं कि वह उन्हें इसलिए बुलाए हैं क्योंकि वह समझते हैं कि दोनों चीजों को ठीक तरह से समझते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि घर में किसी भी जाति, धर्म या किसी के काम पर कमेंट करना वर्जित है। बिग बॉस कहते हैं कि अगर आप दोनों का नाम लेकर कोई कोई इस तरह की बात को बढ़ावा देता है तो आप लड़ने की बजाय इसे रोकने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: 'स्टे स्ट्रॉन्ग राखी', मां के निधन के बाद एक्ट्रेस के साथ खड़े नजर आए ये स्टार्स
एपिसोड में आगे शालीन, शिव, स्टैन और निमृत को भूत की कहानी सुनाकर डराते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि इस घर में रूह है। इस दौरान वह बताते हैं कि घर के पर्दे रूह की वजह से हिलते दिखते हैं। शालीन की कहानी सुनकर शिव और स्टैन थोड़ सहमे नजर आते हैं।