फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार में अर्चना पर भड़के सलमान खान, आगबबूला होकर बोले- घर से बाहर...

Fri, 30 Dec 2022 04:28 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीकेंड का वार का प्रोमो जारी हो चुका है। जिसमें सलमान खान अर्चना गौतम पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अर्चना पर भड़क रहे हैं। जिसमें दबंग खान अर्चना से कहते हैं, आप झगड़े में सीधे मां-बाप पर चली जाती हैं। जिसके बाद अर्चना कहती हैं कि ये सभी लोग मेरे पीछे पड़े हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस सप्ताह बिग बॉस में वीकेंड के वार में काफी कुछ देखने को मिलेगा। हाल ही में वीकेंड के वार का प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें सलमान खान अर्चना गौतम पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच लड़ाई हुई है, तो दूसरी तरफ सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे को कैमरे पर लिपलॉक करते हुए देखा गया है। बिग बॉस के प्रतियोगी हर सप्ताह किसी न किसी कारण से सलमान खान की नजरों में चढ़े रहते हैं। इस वीकेंड के वार में सलमान खान अर्चना की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। 

विज्ञापन

 

Bigg Boss 16 - फोटो : social media
घर से बाहर निकालने की रखता हूं ताकत
वीकेंड का वार का प्रोमो जारी हो चुका है। जिसमें सलमान खान अर्चना गौतम पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अर्चना पर भड़क रहे हैं। जिसमें दबंग खान अर्चना से कहते हैं, आप झगड़े में सीधे मां-बाप पर चली जाती हैं। जिसके बाद अर्चना कहती हैं कि ये सभी लोग मेरे पीछे पड़े हैं। इसपर सलमान खान कहते हैं, इन सभी हरकतों के कारण आपकी इमेज की धज्जियां उड़ गई हैं। सलमान ने कहा कि जब मैं सभी के खिलाफ जाकर आपको दोबारा घर में लाने की ताकत रखता हूं,तो बाहर निकालने की भी ताकत रखता हूं। 
 
ये भी पढ़े-रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत हैं बिग बॉस फेम यशश्री मसुरकर

Bigg Boss 16 - फोटो : social media
अर्चना लड़ाई में भूल जाती हैं हद
दरअसल, अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच रसोई घर में बुरी तरह झगड़ा हुआ था। उस दौरान अर्चना रसोई में पहले से काम कर रही थी। तभी विकास अपने लिए चाय बनाने पहुंचते हैं। हर बार की तरह वह अर्चना से लड़ने लगते हैं। दोनों के बीच धक्का मुक्की भी होती है। जिसके बाद अर्चना गुस्से में आकर विकास के ऊपर पानी फेंकती है। हालांकि उस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। अर्चना लड़ते समय शो के कंटेस्टेंट के परिवार वालों पर चली जाती हैं, बल्कि इस तरह अर्चना कई बार कर चुकी हैं। 

ये भी पढ़े-60 और 80 के दशक में बंगाली सिनेमा की हिट नायिका रही हैं अंजना भौमिक
विज्ञापन

Bigg Boss 16 - फोटो : social media
निम्रत कौर पर भी भड़के सलमान
इस वीकेंड के वार में सलमान खान निम्रत कौर पर भी गुस्सा करते हुए नजर आएंगे। सलमान एपिसोड में निम्रत से बात करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही वे निम्रत की तुलना सुम्बुल से करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा शालीन भनोट को लेकर भी सलमान खान भड़के रहेंगे। प्रोमो में जिस तरह से सलमान खान अर्चना की हरकतों से परेशान हैं, तो क्या वे उसे घर से बाहर निकाल देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें