सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में सौंदर्या शर्मा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे नौकरी की जरूरत है। वहीं, अर्चना गौतम एक कंपनी की मालिक हैं, जिनके पास सौंदर्या काम मांगने के लिए जाती हैं। सौंदर्या बॉस बनी अर्चना को अपना प्रोफाइल बताती हैं और नौकरी की मांग करती हैं। लेकिन अर्चना उनका फायदा उठाना चाहती हैं और उनके साथ गलत व्यवहार करती हैं। दोनों अपने इस एक्ट में कास्टिंग काउच दिखा रही हैं, जिसके बाद से ही ट्विटर पर दोनों ट्रेंड कर रही हैं।
IFFI 2022: लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर आर बाल्की का बयान, शाहरुख खान को बताया सबसे बुद्धिमान
दोनों के इस वीडियो को शेयर करने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों लड़कियां बिल्कुल निडर हैं। मैं दोबारा कहता हूं निडर हैं, मजबूत। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम सब समझ पा रहे हो कि ये किसे ट्रोल कर रही हैं।' इसके साथ साजिद खान का नाम लिखा है और प्रियंका व शिव को भी टैग कर इसे देखने के लिए कहा गया है। वहीं, एक अन्य ने कहा, 'सब जानते हैं लेकिन इन दोनों के पास हिम्मत है कि बिना डरे नेशनल टीवी पर उस आदमी की दूसरों की तरह चापलूसी नहीं कर रही।' इसी तरह के कई कमेंट्स कर यूजर कर अर्चना और सौंदर्य की तारीफ कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan: बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होंगे अमिताभ बच्चन के फोटो और आवाज, दिल्ली न्यायालय ने दिया आदेश