बिग बॉस में इन दिनों जमकर ड्रामा चल रहा है। हर रोज इसमें कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है, जो हर किसी के होश उड़ा देगा। नए साल के मौके पर बिग बॉस में पहला नॉमिनेशन देखने को मिला। इस दौरान घरवाले अपनी दोस्ती को ही दांव पर लगाते नजर आए। इस दौरान सबसे बड़ा धोखा साजिद खान को मिला। साजिद खान की पीठ में तो निमृत अहलूवलिया ने छूरा घोंप दिया। साजिद खान को उनके ही ग्रुप के लोगों ने नॉमिनेट कर दिया।
इसके बाद जब निमृत का नंबर आया तो उन्होंने सुम्बुल का नाम तो नहीं लिया लेकिन अपने दोस्त साजिद खान को जरूर नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद साजिद खान भड़क गए और कहा कि मेरी नॉमिनेशन से आजतक न कुछ हुआ है और न ही कुछ होगा। जो करना है कर लो। अब ये तो रात में पता चलेगा कि किस सदस्य ने और किसे नॉमिनेट किया है।
बता दें कि साजिद खान का ग्रुप धीरे-धीरे टूटने लगा था। साजिद को दोस्तों ने भी उनको धोखा दे दिया है। बता दें कि साजिद खान हाल ही में एक एपिसोड में स्टेन से कह रहे थे कि अगर मौका आया तो निमृत जरूर देगी, लेकिन सुम्बुल नहीं। और साजिद खान की बात सच निकली। वाकई निमृत ने उनको धोखा दे दिया। अब देखना यह होगा कि साजिद खान शो से बाहर जाते हैं या नहीं। वहीं प्रोमो में सुम्बुल और शालीन के रिश्ते की भी पोल खुल गई।