कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 1 अक्तूबर को इस शो के 16वें सीजन का पहला एपिसोड आएगा। ऐसे में फैंस के बीच 'बिग बॉस 16' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार 'बिग बॉस 16' की चर्चा हो रही है। मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए शो से जुड़ा अपडेट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जो मेकर्स द्वारा शेयर किया गया है।
दरअसल, कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जो काफी धमाकेदार है और फैंस को खुश कर देने वाला है। इस प्रोमो में सलमान खान 'केजीएफ' के रॉकी भाई के अवतार में दिखे हैं और वह 'बिग बॉस' की आवाज मांडवा तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ब्लैक कुर्ता-पायजामा में एक दम रॉकी भाई की तरह दिख रहे हैं और उनकी तरह ही अपनी लंबी काली कुर्सी पर हाथ घुमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो खूब पसंद किया जा रहा है। सलमान खान बोलते दिख रहे हैं कि कांचा चीना के मांडवा पर भी सिर्फ बिग बॉस का खौफ छाएगा। 'बिग बॉस' सीजन 16, गेम बदलेगा, क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा।
इससे पहले भी शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें होस्ट सलमान खान नजर आए थे लेकिन वह हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय खलनायक मोगैंबो की तरह दिख रहे थे। प्रोमो की शुरुआत सलमान खान के हाथ से हुई थी। एक हाथ में उन्होंने छड़ी पकड़ी थी और उनके दूसरे हाथों की उंगलियां ग्लोब पर घूम रहे थे। सलमान खान कहते दिखे थे, 'अब मोगैंबो खुश नहीं होगा क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। बिग बॉस सीजन 16 में गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस ही गेम खेलेगा।'