फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: कैप्टंसी के लिए 'नेता' बने शिव, स्टैन और अब्दु, टास्क में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

Wed, 28 Dec 2022 01:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नए एपिसोड में बिग बॉस ने सभी घरवालों को बताया कि इस बार कैप्टन के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव के नियम बताते हुए बिग बॉस ने कहा कि टास्क में कुल 3 राउंड होंगे, जिसमें जनता की वोटिंग के आधार पर घर के अगले कप्तान का चयन होगा।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के घर में ऐसा कोई भी दिन नहीं होता है जब घरवालों के बीच तकरार न देखने को मिले। ताजा एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। बीते दिन आठ घर के सदस्यों के नॉमिनेट होने के बाद आज घर के लिए लोगों को नया कैप्टन चुनना था। इसके लिए बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया और बताया कि उन्होंने फैसला लिया है कि अब से घर का केवल एक ही सदस्य कैप्टन बन सकेगा। इस दौरान बिग बॉस ने घरवाले से सेफ कंटेस्टेंट्स में से किसी तीन का चुनकर बताने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सर्कस' का बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

 बिग बॉस के इस एलान के बाद घरवालों के बीच एक बार फिर कहासुनी देखने को मिली। हालांकि बाद में शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के नाम पर मुहर लग गई। इन तीनों के नाम फाइनल हो जाने के बाद घर कैप्टंसी का टास्क शुरू हुआ। बिग बॉस ने सभी को बताया कि इस बार कैप्टन के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव का नियम बताते हुए बिग बॉस ने कहा कि टास्क में कुल 3 राउंड होंगे जिसमें पहले राउंड में प्रत्याशियों को अपनी तारीफ करनी होगी। वहीं, दूसरे राउंड में विपक्षियों की आलोचना करनी होगी और तीसरे राउंड में एक परफॉर्मेंस देनी होगी। 

यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय कुमार ने सिखाई नई तकनीक, देखकर दर्शक हुए दंग

बिग बॉस ने यह भी बताया कि कैप्टन का चुनाव बाहर से आई जनता करेगी। इस चुनाव के लिए शिव को घोड़ा, अब्दु रोजिक को खरगोश और एमसी स्टैन को जिराफ चुनाव चिन्ह मिला। इसके बाद पहला राउंड शुरू हुआ और तीनों ने बारी-बारी से बताया कि उन्हें क्यों कैप्टन चुना जाना चाहिए। पहला राउंड खत्म होते ही ऑडियंस अपना वोट देकर बाहर चली गई। इसके बाद दो और राउंड हुए। तीनों राउंड समाप्त होने के बाद जनता की वोटिंग के आधार पर बिग बॉस ने शिव ठाकरे को घर का नया कैप्टन घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें