बिग बॉस 16 में हो रही जमकर तकरार
बता दें कि हाल ही में गोरी और साजिद खान के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिली थी। एक एपिसोड के दौरान साजिद ने उन पर आरोप लगाया था कि वह कमरे का सामान बिना किसी से पूछे दूसरों को दे रही हैं। साजिद के इन आरोपों के बाद गौरी का भी गुस्सा फूट पड़ा था और दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी। घर में इस झगड़े को देखकर सोशल मीडिया पर गोरी के फैंस आग बबूला हो गए थे। लोगों ने जमकर अपनी भड़ास साजिद खान पर निकाली थी। गौरतलब है कि इस बार के बिग बॉस में हर रोज लोगों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। लव एंगल के बीच शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाइयां भी देखने को मिल रही है।
Black Panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर 2' का रहा जलवा, इतना किया कलेक्शन