सनी ने किया पोस्ट
सनी नानासाहेब वाघचौरे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और अब वह टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सनी ने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस' का पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'फाइनली, अब यह सपना पूरा हो रहा है। बिग बॉस 16 में एंट्री।' सनी वाघचौरे के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। अब फैंस देखना चाहते हैं कि सनी बिग बॉस में आकर क्या बदलाव लाते हैं।
एमसी स्टैन को टक्कर देंगे गोल्डन बॉय
गोल्डन बॉय अपने चाहने वालों के बीच ज्वैलरी के लिए जाने जाते हैं लेकिन 'बिग बॉस 16' में पहले ही एक कंटेस्टेंट मौजूद हैं जो कुछ ऐसे ही हैं। हम बात कर रहे हैं एमसी स्टैन की, जिनके गले का पेंडल और चेन पर सलमान खान भी जोक मार चुके हैं। इतना ही नहीं, शो में स्टेन के जूते तक हाईलाइट हो चुके हैं। लेकिन अब इस मामले में गोल्डन बॉय, स्टेन को टक्कर दे सकते हैं। फैंस भी दोनों को आमने-सामने देखने के लिए एक्साइटेड हैं।