फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Datta: टीना दत्ता को मिला बंपर ऑफर, इस फिल्म में निभा सकती हैं लीड रोल

Tue, 24 Jan 2023 12:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 फेम कंटेस्टेंट टीना दत्ता को एक बड़ी फिल्म में काम करने के लिए ऑफर मिला है। खबरों की मानें तो वह जल्द ही तेलुगू फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Tina Datta - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 अभी तक का सबसे सफल सीजन रहा है। बिग बॉस 16 अक्सर अपने कंटेस्टेंट के चलते सुर्खियों में बना रहा। इस शो में आए सभी कंटेस्टेंट घर के अंदर लड़ाई-झगड़े और अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे। वहीं, शो से बाहर होने के बाद कई प्रतियोगियों की किस्मत चमक गई है। उनको लगातार ऑफर्स मिल रहे हैं। इस लिस्ट में शो की दमदार कंटेस्टेंट रहीं टीना दत्ता का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें साउथ की एक फिल्म का ऑफर मिला है।

विज्ञापन

Tina Datta - फोटो : social media
टीना दत्ता इस फिल्म आ सकती हैं नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीना दत्ता को बहुत बड़ा ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से एक बड़ी फिल्म में काम करने के लिए ऑफर आया है। उन्हें इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए चुना गया है। यह फिल्म तेलुगू भाषा में बनाई जाएगी। फिल्म की कहानी को लेकर बताया गया है कि इसमें टीना एक अमीर राजनेता की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेत्री को पिता के पास काम करने वाले एक लड़के से प्यार हो जाता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें-BFA 2023: 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाए' और 'बिटिया छठी माई के' को बेस्ट फिल्म अवार्ड्स, यहां देखिए पूरी सूची
विज्ञापन

Tina Datta - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली फिल्मों और हिंदी टीवी में किया है काम
आपको बता दें कि अभिनेत्री ने महज पांच साल की उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। अभिनेत्री ने बंगाली फिल्मों के साथ साथ हिंदी टीवी में भी काम किया है। टेलीविजन में उन्होंने सीरियल उतरन से शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई शो में भी नजर आईं। वहीं, बिग बॉस में भी शालीन के साथ दोस्ती को लेकर काफी चर्चा में रहीं। हालांकि, बीते दिनों शालीन और टीना के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला। फिलहाल टीना के सभी फैंस को उनकी इस फिल्म का इंतजार रहेगा। 

यह भी पढ़ें-Subhash Ghai: 'कालीचरण' से अपनी किस्मत के 'सौदागर' कैसे बने सुभाष घई, जानें क्यों कहा जाता है 'दूसरा शोमैन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें