फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: घर के नए कैप्टन बने अब्दु रोजिक, अर्चना और स्टैन के बीच हुआ जबर्दस्त झगड़ा

Wed, 04 Jan 2023 01:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि इस बार कैप्टंसी के लिए सेफ सदस्य के बीच यह टास्क होगा। इसके बाद उन्होंने सभी को गेम के रूल समझाए और साजिद खान को इस टास्क का संचालक बनाया। 
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 में हर दिन कुछ न कुछ नया और मजेदार देखने को मिल रहा है। ताजा एपिसोड में घर की कैप्टंसी के लिए टास्क के साथ अर्चना और स्टैन के बीच जमकर बहस देखने को मिली। शो की शुरुआत में बिग बॉस एंथम से हुई। इसके बाद टीना और अर्चना के बीच नोंक झोंक दिखी। वहीं, शो में आगे बिग बॉस ने सभी को लिविंग एरिया में बुलाकर नए कैप्टन के चुनाव के लिए एक टास्क दिया। 

यह भी पढ़ें- Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोलीं- डर लगता है कोई घर पर पत्थर न फेंक दे

बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि इस बार सेफ सदस्य के बीच यह टास्क होगा। इसके बाद बिग बॉस ने सभी को गेम के रूल समझाए और साजिद खान  को इस टास्क का संचालक बनाया। टास्क के मुताबिक जिस भी सदस्य के बास्केट में ज्यादा बॉल होंगी वह घर का नया कैप्टन बनेगा। इसके बाद टास्क शुरू हो गया। यह गेम प्रियंका, निमृत, अब्दु और स्टैन के बीच था। इस बीच टास्क के दौरान प्रियंका और साजिद के बीच बहस भी देखने को मिली। इस दौरान प्रियंका साजिद से कहती नजर आईं कि चीटिंग का माहौल मत बनाइए। टास्क खत्म होने तक अब्दु के बास्केट में चार गेंद थीं, वहीं प्रियंका के बास्केट में केवल तीन ही बॉल दिखीं। 

यह भी पढ़ें-  Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...

इसके बाद गेम के संचालक साजिद खान अब्दु को विजेता घोषित कर दिया। साजिद के फैसले के बाद बिग बॉस अब्दु को घर का नया कैप्टन नियुक्त कर दिया। शो में आगे अर्चना और स्टैन के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला। सफाई को लेकर अर्चना स्टैन को बोलना शुरू किया, लेकिन बात आगे काफी आगे बढ़ गई। यह लड़ाई मां-बाप तक पहुंच गई। इसके बाद अर्चना और शिव का भी झगड़ा हो गया। शो में आगे स्टैन को शिव तो अर्चना को साजिद समझाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें