फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: टीम बी की हरकतों पर भड़के बिग बॉस, टास्क बीच में रुकवाकर लिया यह फैसला

Fri, 03 Feb 2023 02:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में मंडली के सदस्यों 50 लाख की इनामी राखी के लिए टॉर्चर सहते नजर आए। इस टास्क के दौरान बिग बॉस अर्चना, शालीन और प्रियंका की टीम पर नाराज भी हो गए।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 शो अब अंतिम पड़ाव पर है। इसी के साथ शो और भी मजेदार होता जा रहा है। शो की शुरुआत में शालीन और स्टैन के बीच बहस देखने को मिली। इस दौरान स्टैन भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोते नजर आए। वहीं, शिव उन्हें समझाते दिखे। बीते दिन 50 लाख की प्राइज मनी का पहला राउंड टीम बी के जीत जाने के बाद अगले दिन अगर टार्चर सहने की बारी टीम ए की थी।

यह भी पढ़ें- Martin Sebastian: फिल्म निर्माता मार्टिन सेबेस्टियन गिरफ्तार, 78.60 लाख की ठगी और यौन शोषण का आरोप

शो में आगे बिग बॉस सभी को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और कहते हैं कि आज इस टास्क में टीम ए यानी मंडली हारनेस को पकड़कर 50 लाख के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। इसके बाद साइरन बजने के बाद मंडली के सदस्य सेफ्टी एक्सपर्ट  के पास जाकर अपना सूट पहनते हैं और गेम के लिए तैयार हो जाते हैं। दूसरे साइरन के बाद गेम शुरू हो जाता है। टास्क की शुरुआत में अर्चना मंडली पर हल्दी पाउडर झोंक देती है। 

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma: शीजान से मुलाकात के बाद अपसेट थीं तुनिशा, हाई कोर्ट में पुलिस ने दिया बयान

इस दौरान स्टैन की आंख में हल्दी चली जाती है। जिसकी वजह से वह परेशान हो जाते हैं। प्रियंका,अर्चना और शालीन के टॉर्चर से निमृत रोने लग जाती हैं। इसके बाद बार-बार बाल्टी कंटेस्टेंट्स को लगती जाती है। जिसके बाद बिग बॉस नाराज हो जाते हैं। बिग बॉस इस गेम को बीच में ही रुकवा देते हैं। शो में आगे बिग बॉस  बताते हैं कि इस टास्क में दोनों टीम में कोई नहीं जीत सकी है जिसकी वजह से प्राइज मनी सेम ही रहेगी। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें