फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस में घरवालों ने आठ लाख 20 हजार रुपये का खरीद डाला राशन, प्राइज मनी में भी हुआ इजाफा

Wed, 18 Jan 2023 02:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बहुत कुछ मजेदार देखने को मिला। बिग बॉस की ओर से घरवालों को राशन हासिल करने के लिए टास्क दिया गया, लेकिन इस टास्क में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी था।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 में टिकट टू फिनाले वीक की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही सभी घरवालों के बीच कड़ा मुकाबला भी शुरू हो चुका है। बीते दिन नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद ताजा एपिसोड की शुरुआत में अर्चना निमृत से सौंदर्या की बुराई करती हुई नजर आती हैं। इसके बाद बिग बॉस शिव और एमसी स्टैन को कंफेशन रूमें बुलाते हैं। इसके बाद बिग बॉस दोनों से कई  मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं। 

यह भी पढ़ें- Abhay Deol: इस फिल्म के बाद शराब के नशे में डूब गए थे अभय देओल, बोले- हर दिन मैं मूर्खों की तरह पीता था

इस दौरान बिग बॉस शिव को समझाते हैं कि शो में उन्हें अपना-अपना गेम खेलना चाहिए। शो में आगे राशन के लेकर टास्क देखने को मिलता, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट था। शो में बिग बॉस ने बताते हैं कि कंटेनर ऑफ हैप्पीनेस में घर का राशन है लेकिन इसकी कुल कीमत 10 लाख रुपये है। बिग बॉस बताते हैं कि इस कंटेनर से जितना भी सामान घरवाले उठाएंगे 10 लाख में से वह माइनस  हो जाएगा। इसके बाद टास्क शुरू हो जाता है। 

यह भी पढ़ें Adipurush Release Date: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'आदिपुरुष', नई रिलीज डेट का हुआ एलान

शालीन डेढ लाख रुपये का सामान लाते हैं। दूसरे और तीसरे राउंड में शिव को  कंटेनर में जाने का मौका मिलता है। शिव और शालीन मिलकर पांच लाख का सामान खरीद लेते हैं। इसके बाद सौंदर्या अर्चना के लिए दूध का पैकेट उठाती है। टास्क के दौरान घरवालों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती है। इस टास्क के आखिर तक घरवाले आठ लाख 20 हजार रुपये का राशन खरीद लेते हैं। इसके बाद बिग बॉस बताते हैं कि अब प्राइज मनी बढ़कर 21 लाख 80 हजार रुपये हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें