'बिग बॉस' का 16वां सीजन जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ों का लेवल भी हाई हो रहा है। गुरुवार के एपिसोड का अंत शालीन भनोट और एमसी स्टैन की लड़ाई के साथ हुआ और यही हाल शुक्रवार वाले दिन भी देखने को मिला। इस पूरे एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टैन लाइमलाइट में रहे, जो टीना दत्ता की वजह से लड़ पड़े थे। लेकिन इसी बीच अब शालीन भनोट ने शो से बाहर जाने का फैसला ले लिया है।
इस पूरे बवाल में जहां एमसी स्टैन कंफेशन रूम में शांत दिखे। तो वहीं, शालीन भनोट और टीना दत्त की यहां भी बहस हो गई। 'बिग बॉस' ने तीनों कंटेस्टेंट्स से बात करने के बाद इस पूरी लड़ाई पर टीना की राय मांगी थी। 'बिग बॉस' ने टीना को यह पावर दी थी कि वह जो भी फैसला लेंगी वही होगा। इस दौरान टीना ने एमसी स्टैन और शालीन दोनों को ही लड़ाई का बराबर का जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन शालीन ने टीना के फैसले को मानने से मना कर दिया था। हालांकि, इस पूरी बातचीत के बाद शालीन ने 'बिग बॉस' का घर छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद 'बिग बॉस' की तरफ से भी यह कहा गया कि सलमान खान के आने के बाद उन्हें अच्छे से घर भेजा जाएगा। अब वीकएंड का वार में पता चलेगा कि शालीन बाहर जाते हैं या नहीं।