फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से बेघर होते ही बदले अंकित गुप्ता के सुर, प्रियंका के लिए सलमान खान पर साधा निशाना

Mon, 02 Jan 2023 10:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 16' से बाहर होने के बाद अंकित गुप्ता प्रियंका का सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
अंकित गु्त्ता, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 16' से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। शो से अंकित का सफर तो खत्म हो गया है, लेकिन उनकी सबसे अच्छी दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी अभी भी घर में ही हैं। ऐसे में वह प्रियंका का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं और दोस्त के लिए उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन

वीडियो किया शेयर 
अंकित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलमान खान की फटकार की बात कर रहे हैं। वीडियो में अंकित ने कहा, 'प्री हाय, मुझे पता है कि घर में बेवजह तुम्हें टारगेट किया जा रहा है। वीकएंड का वार पर भी बिना किस कारण तुम्हें फटकार लगाई जा रही है। मैं सच में ये दुआ करता हूं कि काश मैं वहां होता, लेकिन बैड लक कि मैं तुम्हारे लिए घर में नहीं हूं। लेकिन मुझे पता है कि तुम बहुत स्टॉन्ग हो। तुम ये सब अच्छे से हैंडल कर लोगी और एक बॉस की तरह प्राइड के साथ बाहर आओगी।'
Pathaan: पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बना ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप
विज्ञापन

विज्ञापन

 
प्रियंका को बताया विनर
इसके आगे अंकित ने कहा, 'तुम चिंता मत करो और अपना ध्यान रखो, हम सभी हैं बाहर तुम्हारा सपोर्ट करने के लिए। फैन क्लब भी तुम्हारे सपोर्ट में हैं, तो तुम चिंता छोड़कर जल्दी से जीत कर बाहर आ जाओ। हम सभी मिलकर तुम्हारी जीत को सेलिब्रेट करेंगे।' वीडियो में अंकित ने सलमान खान पर निशाना साधा, जिन्होंने वीकएंड पर प्रियंका को फटकार लगाई थी।


सलमान ने कही थी यह बात
दरअसल, सलमान खान ने वीकएंड का वार में प्रियंका को काफी कुछ कहा था। उनका कहना था कि प्रियंका ने शालीन और अर्चना की लड़ाई को बढ़ाया। उन्होंने आग में घी डालने जैसा काम किया। साथ ही सलमान ने प्रियंका की बात भी नहीं सुनी और उन्हें चुप करा दिया। इतना ही नहीं प्रियंका के साथ सलमान का यह रवैया फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है और वह भी इसपर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
Sara-Kartik: क्या लंदन में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं सारा और कार्तिक? तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे सवाल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें