टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से छोटे भाईजान का सफर खत्म हो चुका है। सोशल मीडिया पर अब्दू रोजिक के शो से बाहर आने की खबर आने के बाद से ही फैंस निराश हो गए थे। पहले जहां अब्दू की खराब तबीयत को लेकर जानकारी सामने आ रही थी, तो शो ऑन एयर होने के बाद पता चला कि अब्दू की मैनेजमेंट टीम से बात करने के बाद उन्हें शो से एक वीडियो गेम के सिलसिले में बाहर लाया गया है। शो से बाहर आते ही अब्दू लाइव आए और फैंस के बातचीत की।