इधर, खाना ना मिलने से नाराज देबलीना भी नॉन वीआईपी सदस्य से बदला लेती दिखाई दी। उन्होंने सभी नॉन वीआईपी सदस्य के बिस्तर बिगाड़ दिए। वही नॉन वीआईपी सदस्यों के खिलाफ जाकर प्रतीक वीआईपी सदस्यों की हर संभव कोशिश करते दिखाई दिए।
ऐसे में प्रतीक की हरकत देख नॉन वीआईपी सदस्य उनसे खफा हो गए। इस पर तेजस्वी ने प्रतीक पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे वीआईपी होने पर तुमने काम करने से मना क्यों किया था। इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि आप उस समय आर्डर कर रही थी और मैं किसी को आर्डर नहीं मानता।
इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि इस दौरान बिग बॉस द्वारा दी गई आवाज को भी दोनों सुन नहीं पाए और अपने बात कहते रहे। अंत में राखी ने दोनों को शांत कराते हुए बताया कि बिग बॉस कुछ कह रहे हैं, जिसे हमें सुनना चाहिए।