बिग बॉस के 15वें सीजन में सलमान खान को भी सरप्राइज मिला है। इसके तहत उन्हें एक असिस्टेंट दिया गया है, जिसका नाम बिग जी है। बिग जी घर में प्रतिभागियों की एंट्री कराता है। साथ ही, वह सलमान खान के साथ दबंग के गाने पर ठुमके लगाता हुआ भी नजर आया।
बिग बॉस के घर में इस बार ऑसम मिरर की भी एंट्री हुई है। दरअसल, इसे जंगल थीम के तहत लगाया गया है। इस ऑसम मिरर में सभी प्रतिभागियों को उनके अंदर छिपे प्राणी से रूबरू कराया। इस दौरान कोई पोपट बना तो कोई शेर। वहीं, प्रतिभागियों को सांड और हाथी भी बताया।
बिग बॉस के जंगल में प्रतिभागियों की मदद के लिए विश्व सुंदरी ने भी दस्तक दी है। दरअसल, दिग्गज अभिनेत्री रेखा विश्व सुंदरी के रूप में बिग बॉस के घर में शामिल हुई हैं। उन्होंने कुछ जय भानुशाली और विधि पांड्या से बात भी की। हालांकि, कई प्रतिभागियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।