इस दौरान शो में सिद्धार्थ शुक्ला की कुछ यादें भी वीडियो के रूप में दिखाई गई। इस वीडियो में सिद्धार्थ की बिग बॉस 13 से जुड़ी कुछ झलकियां देखने को मिली। गौरतलब है कि 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला का निधन इसी साल 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था।
वहीं, रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड की बात की जाए तो वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार सलमान खान के निशाने पर करण कुंद्रा, राजीव अदातिया और उमर रियाज दिखाई दिए। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ इन सदस्यों को आईना दिखाया बल्कि बचे हुए हफ्तों में बेहतर प्रदर्शन करने की भी नसीहत देते नजर आए।
इसके अलावा एक बार बिग बॉस के घर से कोई भी सदस्य एलिमिनेट नहीं हुआ। दरअसल, मेकर्स ने इस हफ्ते किसी को भी बेघर ना करने का फैसला पहले ही तय कर रखा था। तो ऐसे में अब दर्शकों को शो में डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। 16 जनवरी को होने वाले फिलाने के लिए राखी सावंत पहली फाइनलिस्ट बन चुकी हैं।