फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिचकुले की बदतमीजी पर फिर भड़के सलमान खान, 'पर्दाफाश रिपोर्टिंग' में होंगे हैरान कर देने वाले खुलासे

Sun, 16 Jan 2022 04:13 PM IST
गौरव पाण्डेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिजीत बिचकुले बिग बॉस 15 में अपने खराब व्यवहार और अभद्रता के चलते शुरुआत से ही चर्चा में बने रहे हैं। पहले दिन से ही वह खास तौर पर महिला प्रतिभागियों से लड़ते नजर आए हैं।

विज्ञापन


वह किसी पर भी कुछ भी टिप्पणी कर देते हैं और फिर झगड़ा करते दिखते हैं। इसके चलते उनको शो के होस्ट सलमान खान फटकार भी लगा चुके हैं। 

अब शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। इस प्रोमो में भी वह सबसे लड़ते दिखाई देते हैं और सलमान खान उन्हें फिर से डांटते नजर आते हैं। साथ ही साथ बिचकुले के बारे में एक खुलासा भी होने वाला है, जिसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे।

रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में एक सेगमेंट होगा जिसे 'पर्दाफाश रिपोर्टिंग' नाम दिया गया है। इसमें घर के सदस्य एक दूसरे के बारे में खुलासे करेंगे। प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश अभिजीत के बारे में बेहद हैरान कर देने वाली बात कहती नजर आती हैं।
विज्ञापन


वह कहती हैं, बिचकुले दादा ने एक म्यूजिक वीडियो में छह घंटे का किसिंग सीन दिया था। तेजस्वी प्रकाश के इस खुलासे के बाद घर के बाकी सदस्य बेहद हैरान दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें