फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: विशाल और तेजस्वी की बॉन्डिंग देख करण को हुई जलन, बोले- मुझसे यह सब हैंडल...

Sun, 21 Nov 2021 02:38 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विशाल और तेजस्वी को बात करते देख करण कुंद्रा जलन हुई। उन्होंने उमर को बताया कि विशाल के साथ तेजा का बॉन्ड उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आता। वह इससे जलन और अपसेट महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को हर बार की तरह लड़ाई- झगड़े और ढेर सारा बवाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, नोकझोंक और तकरार के साथ दर्शकों को इस सीजन में प्यार भरे कई पल भी देखने को मिले। इस सीजन शो में मायशा और ईशान के लव एंगल के बाद अब दर्शकों को करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का क्यूट रिलेशनशिप देखने को मिल रहा है।

लोगों को तेजरन की यह जोड़ी काफी पसंद भी आ रही है। दोनों के बीच बढ़ती नजदिकियां दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। दोनों ही अक्सर शो में साथ में रोमांटिक पल बिताते भी नजर आते हैं। ऐसे में वह अक्सर एक- दूसरे के साथ ही अपना ज्यादातर समय गुजारते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शो में तेजस्वी विशाल कोटियन के साथ भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

विज्ञापन

विशाल और तेजस्वी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, करण कुंद्रा को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। दरअसल, हाल ही में करण ने उमर रियाज से इस बारे में बात की। उन्होंने उमर को बताया कि विशाल के साथ तेजा का बॉन्ड उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आता। उन्होंने बताया कि वह इससे जलन और अपसेट महसूस कर रहे हैं।

करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में तेजस्वी, विशाल के साथ निशांत के व्यवहार के बारे में चर्चा करती नजर आईं। दोनों इस बारे में बात करते नजर आए कि निशांत के कहने और करने में कोई तालमेल नजर नहीं आता। वहीं, दोनों को बात करते देख करण उमर से कहते हैं कि, 'वे अंदर डेढ़ घंटे से बात कर रहे थे। उसने मुझे नहीं बताया, न ही मैं उससे उम्मीद कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि तेजा-विशाल एक बेहतरीन जोड़ी है लेकिन मेरे अंदर का इंसान पोजेसिव है। 

विज्ञापन

बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

करण आगे कहते हैं कि मुझसे यह सब हैंडल नहीं हो रहा है। मैं फंस गया हूं और अब समझ नहीं आ रहा है  कि क्या करूं।' तेजस्वी-विशाल की बॉन्डिंग से परेशान होकर करण उमर से कहते है कि अगर यह एक सामान्य हालात होते तो मैं सीन क्रिएट करता और विशाल को उसके आसपास भी नहीं आने देता। करण के बर्ताव से यह साफ नजर आ रहा है कि वह तेजा को लेकर कितने पोजेसिव हैं और विशाल के साथ तेजा की बॉन्डिंग से कितना जलते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें