धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहे टेलीविजन के चर्चित और रियलिटी शो बिग बॉस 15 में दर्शकों को एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को बोल रहे हैं। शो में जहां धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ शो के दमदार कंटेस्टेंट एलिमिनेट किए जा चुके हैं। आज प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। इस झटके की असली वजह एक साथ तीन सदस्यों का एनिमिनेशन था।
आज के एपिसोड दर्शकों को कई- नई चीजें देखनी मिली। इसके तहत आज के एपिसोड में बिग बॉस की जगह भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने ली और घरवालों से मजेदार टास्क भी करवाया। इस दौरान घर वालों ने भी मिलजुल कर इस टास्क को पूरा भी किया।
वहीं, सदस्यों के बेघर होने की खबर मिलते ही घरवाले भावुक हो उठे। एक तरफ जहां तेजस्वी प्रकाश फूट-फूट कर रोने लगे तो वहीं शमिता शेट्टी भी अपनी दोस्त के बाहर होने से मायूस नजर आईं। इससे पहले मेकर्स ने सिंबा नागपाल को शो से बाहर का रास्ता दिखाया था।
आज हुए टास्क के तहत भारती और हर्ष ने घरवालों को बताया की एलिमिनेशन से बचने के लिए बॉटम 5 कंटेस्टेंट्स को एक मौका दिया जाएगा। इस मौके के तहत बॉटम 5 सदस्यों को टॉप 5 सदस्यों को अपनी हरकतों से प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाना है।