फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: टास्क को लेकर घरवालों पर भड़के बिग बॉस, कहा- बीते 14 सीजन में कभी….

Fri, 24 Dec 2021 01:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुवार को आए एपिसोड में फिलाने टास्क में एक बार फिर घर वालों के बीच हुए मतभेद को देखते हुए बिग बॉस ने सभी घर वालों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में सभी कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। शो के फिनाले में 3 हफ्तों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए बिग बॉस घर वालों को भरपूर मौका दे रहे हैं। हालांकि टास्क के दौरान घरवालों के बीच जारी मतभेद की वजह से शो में लगातार टास्क रद्द होते जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर घर वालों के बीच जोरदार लड़ाई- झगड़े के बाद शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट समेत कुछ सदस्य टास्क ना करने की बात कहते नजर आए।

गुरुवार को आए एपिसोड में फिलाने टास्क में एक बार फिर घर वालों के बीच हुए मतभेद को देखते हुए बिग बॉस ने सभी घर वालों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने घरवालों से कहा कि बिग बॉस के इतिहास में आज तक किसी भी सीजन में सदस्यों को फिनाले में जगह बनाने के लिए इतने मौके नहीं दिए गए।

विज्ञापन

बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों पर गुस्सा करते हुए यह भी कहा कि घर वालों के रवैया की वजह से इस सीजन लगातार कई टास्क रद्द कर दिए गए और हर बार की तरह इस बार भी घरवालों की इच्छा के मुताबिक टास्क फिर से रद्द किया जा रहा है।

विज्ञापन

बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके साथ ही बिग बॉस ने यह भी कहा कि नियम के मुताबिक और शो के लिए बिग बॉस लगातार घरवालों को फिनाले में जगह बनाने का मौका देता रहेगा। वहीं, टास्क को रद्द करने के ऐलान के बाद उमर रियाज देवोलीना पर इसका इल्जाम लगाते नजर आए। वहीं, देवोलीना भी पलटवार करते हुए उमर को जवाब देती दिखाई दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें