'बिग बॉस 13' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। सामने आए प्रोमो से पता चलता है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है जिसमें दो पुराने सदस्य लौटने वाले हैं। शो में कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली बग्गा एक बार फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली हैं। इसके साथ ही रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान भी बिग बॉस में फिर से आने वाले हैं।