फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: घर से बेघर हुए हवलदार निर्मल सिंह, इंटरव्यू में खोल के रख दी घर की सारी सच्चाई

Sun, 30 Sep 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
बिग बॉस 12 के घर में आई वकील (रोमिल) और हवलदार (निर्मल) की हरियाणवी जोड़ी टूट गई है। जी हां, हवलदार निर्मल सिंह घर से बेघर हो गए हैं।  बता दें कि घर से बेघर होने के बाद निर्मल सिंह ने द खबरी को दिए अपने इंटरव्यू में घरवालों की सारी सच्चाई खोलकर रख दी है। आइए जानते हैं इंटरव्यू में क्या कहा निर्मल सिंह ने...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
बिग बॉस 12 के घर से बेघर हुए निर्मल सिंह ने 'द खबरी' को इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस गेम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसकी वजह यह बताई कि उन्होंने अपनी जिंदगी में टीवी बहुत कम देखा है।  
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
बता दें कि वकील रोमिल के जोड़ीदार बनकर आए निर्मल ने यह भी बताया कि उन्हें बिग बॉस के घर में जाकर बहुत अच्छा लगा और घर में उनके कई दोस्त भी बने। वह आगे कहते हैं कि घर में वह सबसे अच्छे से रहे इसलिए उनका किसी से ज्यादा झगड़ा नहीं हुआ और यही कारण है कि वह शो में कम दिखे।

4 of 5
बिग बॉस 12
इसके बाद निर्मल ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बताया और कहा कि अनूप-जसलीन की जोड़ी, दीपिका, सृष्टि और दीपक घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं और ये लोग घर में सबसे अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन निर्मल ने यह भी कहा कि अभी तक घर में किसी ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया है और सब अपने-अपने खेल में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
आखिर में बता दें कि घर से बेघर हुई कृति और रोशमी की कॉमन जोड़ी के बाद निर्मल भी शो से बाहर होने पर दुखी हैं और कहा कि वह बिग बॉस के घर को मिस करेंगे। उन्होंने घर में सृष्टि को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वह उनकी ही तरह भावुक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें