बिग बॉस 12 से निकलने के बाद एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों कई जगह घूमते हुए स्पॉट किए जा रहे हैं। करणवीर पत्नी का जन्मदिन मनाने जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सबा खान और सोमी खान से मुलाकात की। करणवीर खान सिस्टर्स के घर पहुंचे और उनके परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड किया।
खान सिस्टर्स ने भी उनकी खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खान सिस्टर्स ने टीजे का बर्थडे मनाया। सोमी खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीजे केक काट रही हैं।
बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रहे तीनों अजमेर शरीफ पहुंचे और चादर चढ़ाई। सबा और सोमी ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'या गरीब नवाज... दरगाह में आते ही आपका आशीर्वाद महसूस कर रही हूं।'
बता दें कि बिग बॉस के घर में सोमी और करणवीर अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों को अक्सर बातें करते हुए देखा जाता था। एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा कि करणवीर एक ईमानदार इंसान हैं और घर के बाकी लोगों की तरह वो फेक नहीं है।