बिग बॉस के घर में अर्शी खान ने अपनी एक अलग जगह बना रखी है। वो कभी किसी के साथ लड़ने लग जाती हैं तो कभी हितेन के साथ खुलेआम फ्लर्ट करने लगती हैं। अर्शी की जुबान पर कोई लगाम नहीं रहता वो जिसे चाहे कुछ भी बोलने लगती है। हाल ही में अर्शी ने अपने परिवार के एक सदस्य को नेशनल टेलीविजन पर केरेक्टरलेस कहा। ये सदस्य और कोई नहीं उनके अपने दादा जी हैं।
विज्ञापन
2 of 4
बीते एपिसोड में अर्शी जब हितेन से फ्लर्ट कर रही थीं तो विकास गुप्ता ने उनसे कहा कि हितेन की तो शादी हो चुकी है, वो दो बच्चे के बाप हैं, आपको बुरा नहीं लगता। तो अर्शी ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। उनके परिवार में ऐसा चलता है। अर्शी ने कहा कि उनके दादा जी करेक्टरलेस आदमी थे। उन्होंने खुद कहा कि उनके दादा जी ने 18 शादियां की थी। वो एक नंबर के ठरकी आदमी थे।
विज्ञापन
3 of 4
नेशनल टीवी पर एक रियल्टी शो के दौरान अपने दादाजी को करेक्टरलेस बोले जाने पर खुद विकास गुप्ता और हितेन ने भी अर्शी के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा कि वो महान है। अपने दादा जी को इस तरह की बातें बोलना बड़े ही हिम्मत वाला काम होता है और अर्शी ही हैं जो ऐसा काम कर सकती है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सलमान द्वारा दिए गए एक टास्क के दौरान अर्शी ने अपना सीक्रेट बताते हुए शाहिद अफरीदी से अपने रिश्ते की बात को स्वीकार किया था। अर्शी ने साफ कहा था कि उन्हें कैमरे के सामने कोई भी बात बोलते हुए शर्म नहीं आती है।