फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े रइसजादों को पैसे की कीमत सिखा रहा 'बिग स्विच'

Mon, 18 Feb 2013 10:44 AM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन रिएलिटी शो 'बिग स्विच' के चौथे संस्करण की मेजबानी कर रहे चर्चित अभिनेता गौरव चोपड़ा का कहना है कि इस शो का उद्देश्य अमीर और बिगड़े रइसजादों को पैसे की कद्र करना सिखाना है। गौरव ने कहा, "इस शो में आप किसी को कठिनाई में देख कर मनोरंजन करते हैं, लेकिन इसका उद्देश्य नकारात्मक नहीं है। इस स्थिति में डालने के पीछे यहां एक सकारात्मक मंशा है। हम वास्तव में उन पर दबाव नहीं डालते।"
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले संस्करण की मेजबानी अभिनेत्री जेनिलिया डिसूजा ने की थी, जिसमें अमीरों के बच्चों को झुग्गियों में रहते हुए दिखाया गया था। इसके दूसरे संस्करण की मेजबानी गौरव ने की थी जिसमें माता-पिता की अदला-बदली की गई थी।
विज्ञापन


इसके तीसरे संस्करण में निर्देशक रोहित शेट्टी ने बच्चों के सलाहकार की भूमिका की थी जो उन्हें बिना विलासिता के रहना सिखाते हैं।

चौथे संस्करण की मेजबानी गौरव कर रहे हैं जिसका प्रसारण बिंदास चैनल पर किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें