फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉसः तनीषा के साथ ये क्या हो गया?

Mon, 02 Dec 2013 05:58 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों छोटे पर्दे के बिग बॉस के घर में अगर कोई अपने परिवार के लोगों को सबसे ज्यादा ‘मिस’ कर रहा है तो वह हैं तनीषा मुखर्जी।
विज्ञापन


जी हां, चर्चाओं और अफवाहों को बाजार लगातार गर्म हो रहा है। बात सिर्फ बिग बॉस के घर में मौजूद तनीषा और अरमान कोहली की नजदीकियों की ही नहीं हो रही है, बल्कि तनीषा के व्यवहार के कारण उनके परिवारवालों की भी खूब चर्चा है।

बिग बॉसः जानिए कौन कितने में बिका

तनीषा शुरुआती दिनों से ही अरमान के प्रति अपना आकर्षण सबके सामने खुल कर जाहिर कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी मां तनुजा, बहन काजोल और जीजा अजय देवगन बहुत नाराज हैं।
विज्ञापन


बिग बॉस-7 खत्म होने में अभी चार हफ्ते बाकी हैं और तनीषा के बाहर आने पर हकीकत पता चलेगी, लेकिन खबर गर्म है कि तनीषा के परिवार ने उन्हें उनके हाल पर अकेला छोड़ दिया है!

असल में बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में मौजूद प्रतियोगियों के परिजनों तथा मित्रों को यह प्रस्ताव दिया गया था कि वे घर के अंदर जाकर अपने चहेतों से मिल सकते हैं। यही कारण था कि एंडी की मम्मी आईं।

बिग बॉस में इनकी लव केमिस्ट्री बन गई सुर्खियां

संग्राम की गर्लफ्रेंड आईं। गौहर खान की बहन आईं। बाकी लोगों के भी रिश्तेदार-मित्र आए थे। लेकिन जिन दो लोगों से मिलने कोई नहीं आया, वह थे अरमान कोहली और तनीषा।

अरमान के बारे में कहा गया है कि वह किसी से मिलना नहीं चाहते थे और उन्होंने अपनी मां से भी कह दिया था कि वह बिग बॉस के घर में न आएं। परंतु सवाल यह है कि तनीषा से मिलने कोई क्यों नहीं पहुंचा...?

बिग बॉस से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्माताओं ने तनीषा के परिवार से भी संपर्क किया था। जब काजोल से कहा गया कि क्या वह बिग बॉस के घर में बहन से मिलने जाएंगी, तो उन्होंने कहा कि मैं व्यस्त हूं और कहीं नहीं जा सकती।

इसी तरह तनीषा की मां तनूजा ने भी उनसे मिलने से इंकार कर दिया। जबकि आश्चर्य की बात यह है कि तनूजा उस खंडाला फार्महाउस से मात्र 20 मिनट की दूरी पर रहती हैं, जहां बिग बॉस का घर बनाया गया है।

वास्तव में यह दूसरा मौका है जब तनीषा के घरवालों ने बिग बॉस के घर में उन्हें अकेला छोड़ दिया। दीवाली के मौके पर भी बिग बॉस के घर में मौजूद सभी लोगों के परिजनों ने तोहफे, मिठाइयां और तस्वीरें भेजी थीं।

लेकिन तब केवल तनीषा ही थीं, जिनके पास मां, बहन या जीजा ने कुछ नहीं भेजा था। सूत्रों की मानें तो यह करके परिवार ने उन्हें संकेत दिया था कि अरमान के साथ उनकी जो नजदीकियां हैं, वह हद से बाहर जा रही हैं।

इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। खुद सलमान इशारों-इशारों में तनीषा और अरमान को एक-दूसरे से दूर रहने के संकेत दे चुके हैं। लेकिन उन्होंने सुना हो, ऐसा नहीं लगता।

बताया जा रहा है कि बात यहां तक बढ़ चुकी है कि तनीषा का परिवार उन्हें तुरंत बिग बॉस के घर से बाहर निकवाना चाहता है। परंतु शो नियमों और अनुबंध के अनुसार ऐसा हो नहीं सकता।

खबर यह भी थी कि अजय देवगन ने चैनल की मालिक कंपनी को यह धमकी भी दी कि यदि अरमान-तनीषा को बिग बॉस के घर में अलग नहीं किया गया तो वह भविष्य में उनकी किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे।

इसके बाद ही अरमान को बीते शनिवार मुख्य घर से अलग किया गया। हालांकि टीआरपी के चक्कर में 36 घंटे के बाद ही उन्हें फिर से अंदर कर दिया गया।

वास्तव में तनीषा के परिवार का रवैया देखने के बाद यह भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या उनका ऐसा करना सही है? इंडस्ट्री में कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में अकेली छोड़ देने, त्यौहार पर भी याद न करने और मिलने के लिए मौका दिए जाने पर भी न जाने से तनीषा पर क्या असर पड़ेगा?

अगर वह खुद को परिवार से कटा हुआ महसूस करेंगी तो अरमान के प्रति क्या उनका आकर्षण नहीं बढ़ेगा? ऐसे में तनीषा को अरमान ही भावनात्मक सहारे के रूप में सामने दिखाई देंगे!
विज्ञापन


सोमवार को अरमान की बिग बॉस के घर में फिर एंट्री हो चुकी है। सबकी नजरें इस पर हैं कि अंदर तनीषा के साथ उनकी नजदीकियां आगे क्या रंग लाएंगी और बाहर तनीषा का परिवार किस प्रकार से रिएक्ट करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें