बिग बॉस के घर में आज रात हर सदस्य के आंखों से आंसुओं की धार बहेगी। जब सदस्यों को उनके परिवार और दोस्तों के संदेश प्राप्त होंगे।
अपने घर परिवार से दूर रहकर प्रतियोगी बिग बॉस के घर में रह रहे हैं। जो कि एक बहुत ही कठिन काम है। वो किसी भी माध्यम से अपनों के टच में नहीं हैं।
ऐसे में जब बिग बॉस सभी को उनके परिवार के लोगों के मैसेज पढ़ कर सुनाएंगे तो सदस्य भावुक हो उठेंगे। वैसे उपहार स्वरुप गौहर और एली को बिग बॉस उनको उनके करीबी से मिलने का मौका दे चुके हैं।
लेकिन बाकी सदस्य अभी तक अपने लोगों से बात भी नहीं कर पाए हैं। मैसेज के साथ परिवार द्वारा भेजे कुछ व्यक्तिगत वीडियो भी सदस्यों को दिखाए जाएंगे।
एंडी अपनी मां का वीडियो देख रो उठेंगे तो प्रत्यूषा अपने पेरेंट्स के बंगाली भाषा में संदेश सुन अपने आंसू नहीं रोक पाएंगी।
सबसे लड़ने वाले अरमान भी अपनी मां का संदेश सुन भावुक हो उठेंगे। केवल संग्राम अपनी पायल रोहतगी का मैसेज पाकर मुस्कुरा उठेंगे।