'बिग बॉस' के घर में अरमान और तनीषा के प्यार भरे रिश्ते पूरे शबाब पर हैं। इन लव बर्डस पर घरवालों और सलमान की चेतावनी का कोई असर नहीं होता दिख रहा।
इस बार तो हद पार करते हुए दोनों ने आधी रात को एक-दूसरे को किस तक कर डाला है। रात के अंधेरे में एक ही रजाई के अंदर तनीषा को किस करते अरमान की फोटो एक बेवसाइट ने पोस्ट की है जिसने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।
पढ़ेः बिग बॉस में इनकी लव केमिस्ट्री बन गई सुर्खियां
गौरतलब है कि तनीषा और अरमान की केमिस्ट्री बिग बॉस के घर में काफी धूम मचा रही है। अरमान से तनीषा की बढ़ती नजदीकियों ने तनीषा के घरवालों को भी परेशान कर दिया है।
सलमान ने भी तनीषा की इमेज को ध्यान में रखते हुए कई बार उनका बचाव भी किया है और सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी है।
उनकी चेतावनी के बाद खुलेआम अरमान को मसाज देना तो बंद हो गया है लेकिन अब तो दोनों ने इससे भी आगे जाकर सारी हदें पार कर दी हैं।
लेकिन इन दोनों में सचमुच कोई खिचड़ी पक रही है या ये केवल पब्लिसिटी स्टंट का तरीका है ये तो समय आने पर ही पता चलेगा।