फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में हुआ सनी लियोनी के हीरो का अपमान

Fri, 13 Dec 2013 02:11 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'जैकपॉट' के हीरो सचिन जोशी को लेकर किसी ने बेहद आपत्तिजनक बात कह दी है। सचिन जोशी, सनी लियोनी का हीरो है।
विज्ञापन


'बिग बॉस' के घर में यूं तो आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता ही है लेकिन अब तो प्रतियोगी प्रमोशन के लिए आने वाले मेहमानों को भी नही बख्श रहे।

सनी लियोनी और सचिन जोशी शो पर अपनी फिल्म जैकपॉट का प्रमोशन करने आए थे। जब ये दोनों कलाकार घर के अंदर प्रतियोगियों के बीच पंहुचे तो इनकी प्रतियोगियों से खूब बातें भी हुई। सचिन जोशी ने बातचीत के दौरान गौहर खान से ये कह दिया कि तुम्हारे पास तो दो-दो पपेट हैं।
विज्ञापन


सचिन का साफ इशारा कुशाल और एजाज खान के लिए था। इस पर गौहर सिर्फ मुस्कुराती रहीं। बाद में जब सनी और सचिन घर से बाहर चले गए।

तब कुशाल को सचिन की बात का मतलब समझ में आया। इसके बाद वह गौहर से ये कहकर नाराज भी हो गए कि मैं तुम्हारा बॉयफ्रेंड हूं और

तुमको सचिन की पपेट वाली बात पर कुछ बोलना चाहिए था। गौहर तो उस वक्त बाथरुम में थीं लेकिन तभी एजाज वहां आ गए इस पर कुशाल ने

एजाज से कहा कि डेढ़-दो फीट का हीरो है सचिन जोशी जिसकी न शक्ल है न सूरत इसके हाथ जैकपॉट जैसी फिल्म जाने कैसे लग गई। कुशाल ने खुलेआम सचिन जोशी की काफी बुराई की जो टेलीकास्ट भी हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें