इस हफ्ते एंडी हर किसी के निशाने पर होगा। उसको नॉमीनेट करने की प्लानिंग पर फोकस रहेगा। एंडी काफी अपसेट हो जाएगा और खुद ही अपना बैग पैक कर लेगा।
बुझे मन से वह 'बिग बॉस' द्वारा वह खुद को शो से बाहर किए जाने के आर्डर का इंतजार करेगा। इसके बाद इग्नोर द ऑबीवियस टास्क के तहत 30 से 40 की संख्या में डांसर्स शो में एंट्री करेंगे और नाचना शुरू कर देंगे।
गार्डन में खूब नाच गाना होगा इसके बाद ये डांसर्स एंडी को डांस करते करते गेट से बाहर ले जाएंगे। जब सभी डांसर चले जाएंगे तब एली और तनीषा की आंखे एंडी को खोजेंगी।
वह इंतजार करेंगे कि शायद एंडी दूसरे गेट से वापस आ जाएंगे। इसके बाद एली रोना शुरू कर देंगी और सदस्य एंडी को गुड लक विश करके वापस अंदर लौट जाएंगे।
लेकिन क्या वाकई एंडी बाहर हो जाएगा या शो में बना रहेगा ये सस्पेंस बाद में ही पता चलेगा।