फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 6: एक बार फिर नॉमिनेट हुए इमाम

Mon, 17 Dec 2012 04:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस सीजन 6' जैसे-जैसे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसमें आने वाले उतार-चढ़ावों के साथ ही बढ़ रही हैं घरवालों के बीच दूरियां और बन रही हैं नई-नई रणनीतियां।
विज्ञापन


वहीं वाइल्ड कार्ड से दो बार एंट्री पा चुके इमाम सिद्की भी बिग बॉस के घर में खासी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

एक और जहां इमाम कैप्टन से झगड़ने से भी बाज नहीं आए, वहीं दूसरी ओर इमाम लगातार सपना पर कमेंट मारते भी नजर आएं।

दूसरी ओर दर्शक भी इमाम को बाहर निकालने की जिद पर अड़े हुए हैं, खबरें तो यहां तक आई थीं कि इमाम को बाहर निकालने की मांग इसीलिए की जा रही हैं क्योंकि वे ना सिर्फ घरवालों के साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं बल्कि कैमरे के आगे स्ट्रिपिंग ऐक्ट भी कर रहे हैं।

इस सप्ताह रणनीति के तहत सदस्यों ने ना सिर्फ खुलकर नॉमिनेशन पर बातचीत की बल्कि इमाम की हरकतें और उनके व्यवहार को देखते हुए इस सप्ताह सभी ने एकजुट हो इमाम को नॉमिनेट भी किया। हालांकि इमाम के साथ ही विशाल, सना और राजीव भी नॉमिनेट हुए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब इन तीनों का नाम नॉमिनेशन में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना होगा कि दर्शकों की मांग और घर के सदस्यों की नाराजगी के चलते इमाम घर से बाहर हो पाते हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें