शिल्पा ने नहीं चुना करण को
कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले बिग बॉस एपिसोड की झलकियां दिखाई गईं।जिसमें शिल्पा करण की बजाय ईशा सिंह को टाइम गॉड चुना। टाइम गॉड बनने पर कोई प्रतियोगी बाकी प्रतियोगी के लिए लीडर की तरह होता है, वह जो कहेगा उन्हें करना पड़ेगा। आज के एपिसोड में ईशा टाइम गॉड बनेगी। लेकिन इस बात करण काफी नाराज हैं, उन्हें लगा था कि शिल्पा उन्हें टाइम गॉड बनाएंगी जबकि ऐसा हुआ नहीं।
करण ने दोस्ती को बताया फेक
जो इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया गया है उसमें आगे करण शिप्ला से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वह अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वह शिल्पा को कहते हैं कि उन्हें ऐसे लोग पसंद नहीं है जिनकी दोस्ती फेक होती है।
शिल्पा से मन की बातें करते रहे हैं
करण अकसर ही शो में अपने मन की बातें शिल्पा से शेयर करते हैं वह भी उनको अच्छी सलाह देती हैं। ऐसे में दर्शकों को लगता है कि यह दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। लेकिन जो कुछ आज रात के एपिसोड में दर्शक देखेंगे, उससे उन्हें भी लगेगा कि शायद शिल्पा करण को अपना करीबी दोस्त नहीं मानती हैं।