फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 16: सुम्बुल-शालीन के रिश्ते पर इमली के पिता का बड़ा बयान, बोले- दिखानी होगी टीना को उनकी औकात

Mon, 21 Nov 2022 01:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16: सुम्बुल तौकीर खान के पिता ने कहा कि वह शालीन भनोट से प्यार नहीं बल्कि उनकी परवाह करती हैं और वह उनके 'फादर फिगर' हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 के सदस्य सुम्बुल तौकीर खान और शालीन भनोट के रिश्ते ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले फैंस और फिर घर के सदस्यों ने दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाए। वहीं अब, शो के होस्ट, सलमान खान ने 'सुम्बुल तौकीर खान को शालीन भनोट से ऑब्सेसड' बता दिया है। सलमान खान के इस बयान के बाद सुम्बुल के करीबीयों ने उनके सपोर्ट में पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया है। एक तरफ अभिनेत्री के दोस्तों ने सलमान खान के बयान को गलत बताया है। वहीं, दूसरी तरफ उनके पिता ने अपनी बेटी के सपोर्ट में बयान दिया है। 

विज्ञापन

सुम्बुल के पिता तौकीर हसन खान ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि "सुम्बुल, शालिन से ऑब्सेसड नहीं हैं, वह बस शालीन की परवाह करती हैं और दोनों के बीच बस दोस्ती है। लड़ाई के दौरान सौंदर्या ने भी एमसी स्टेन को पीछे से पकड़ रखा था। लेकिन, किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और सुम्बुल सुर्खियों में आ गईं।"

यह भी पढ़ें: भारत में घर लेना चाहती हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री, खुद बताई दिल की बात

अपनी बात को जारी रखते हुए सुम्बुल के पिता कहते हैं, "शो में सब एक-दूसरे को किस करते रहते हैं, हग करते रहते हैं। लेकिन, इन सबको सिर्फ फ्रेंड्स कहा जाता है। वहीं अगर यही सब सुम्बुल करे तो उन्हें ऑब्सेसड बोला जाता है। यह पहले दिन से हो रहा है। हर कोई जानता है कि वह सुम्बुल पर जितना निशाने साधेंगे, वह उतना ही लाइमलाइट में आएंगे। वह एक आसान लक्ष्य बन गई हैं।"

यह भी पढ़ें: वीकएंड पर 'दृश्यम 2' ने की छप्पर फाड़ कमाई, 'ऊंचाई' और 'यशोदा' के कलेक्शन में भी आया उछाल

पिता ने आगे कहा, "सुम्बुल और शालीन में कई समानताएं हैं। दोनों का जन्मदिन भी एक ही दिन आता है। इसके बावजूद सुम्बुल शालिन में एक 'फादर फिगर' देखती हैं।" बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में सुम्बुल को कंफेशन रूम में बुलाकर उनके पिता से बात करवाई जाएगी। सुम्बुल के पिता उन्हें समझाएंगे और टीना-शालीन को सबक सिखाने का प्लान बताएंगे। इतना ही नहीं सुम्बुल के पिता उन्हें यह कहते हुए भी सुनाई देंगे कि उन्हें नेशनल टेलीविजन पर टीना और शालीन को उनकी औकात दिखानी चाहिए।' 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘10वीं के बाद होटल में शुरू कर दी नौकरी, बचपन में इसलिए कभी नहीं मनाया बर्थडे’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें