फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 14 Finale: फाइनल से पहले रुबीना गुस्से से हुईं लाल पीली, कविता कौशिक पर भड़कीं

Sun, 21 Feb 2021 12:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @colorstv

बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है और विजेता की घोषणा में कुछ ही घंटों का समय बचा है। आज विनर का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले सभी कंटेंस्टेंट के इस पूरे सफर पर नजर डाली गई। वीडियो के जरिए उनकी पूरी यात्रा दिखाई गई कि वे किस तरह घर में आए और यहां तक पहुंचने में उनकी जर्नी कैसी रही। साथ ही बिग बॉ उनके बारे में क्या सोचते हैं। इस दौरान प्रतियोगी काफी भावुक भी हो गए।

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media
वीडियो दिखाने के दौरान राखी सावंत, रुबीना दिलैक, अली गोनी और राहुल वैद्य समेत बाकियों की सीजन की एक्टिविटी दिखाई गई। राखी सावंत को इस दौरान बिग बॉस की तरफ से बड़ा कॉम्पलिमेंट भी मिला। वहीं सभी फाइनलिस्ट के बारे में बिग बॉस ने कुछ न कुछ कहा। लेकिन इस बीच रुबीना दिलैक के वीडियो की एक बार फिर से चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @colorstv
रुबीना को जब उनका वीडियो दिखाया गया तो उनकी काफी खट्टी मीठी यादें ताजा हो गईं। किस तरह उन्होंने बिग बॉस के घर में पहला कदम रखा। फिर कैसे झगड़े हुए, किसके साथ दोस्ताना निभाया वगैरह वगैरह सभी बातें याद कर रुबीना खूब रोईं। शो के दौरान रुबीना और कविता कौशिक का झगड़ा सभी को याद होगा। इसको देखते ही रुबीना आग बबूला हो गईं।

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @colorstv

एक पल के लिए रुबीना काफी गुस्से में नजर आईं जब कविता कौशिक को दिखाया गया। उनकी वो याद ताजा हो गई जब कविता ने उनके पति और बिग बॉस के प्रतिभागी अभिनव शुक्ला के बारे में कड़वी बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि अभिनव उन्हें आपत्तिजनक मैसेज करते थे। इस प्रकार दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv
इतना सुनते ही रुबीना एक बार फिर से गुस्से में लाल पीली हो गईं। उन्होंने अपने सिर पर हाथ रख लिए और आंखों से गुस्सा व आंसू साफ नजर आ रहा था। बता दें कि कविता के साथ ही उनके पति रोनित बिस्वास ने भी ट्वीट किया था कि अभिनव नशे की हालत में कविता को मैसेज करते हैं और मिलने के लिए बुलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें